Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान में मारा गया तालिबान का प्रमुख कमांडर

Published

on

काबुल ,अफगानिस्तान,तालिबान,मुख्य कमांडर हाजी वजीर, सुरक्षा बलों,पुलिस प्रमुख अब्दुल माजिद रोजी

Loading

काबुल | अफगानिस्तान में तालिबान का एक मुख्य कमांडर हाजी वजीर शनिवार को सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मारा गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, प्रांत के पुलिस प्रमुख अब्दुल माजिद रोजी ने कहा, “पश्चिमी अफगानिस्तान में तालिबान आतंकवादियों का कमांडर हाजी वजीर एक घर में आतंकवादी वारदात को अंजाम देने की साजिश कर रहा था, तभी सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर शनिवार सुबह घर पर हमला कर दिया, जिसमें वह मारा गया।”

वजीर का करीब 500 आतंकवादियों पर नियंत्रण था और उसकी मौत हेरात तथा इसके आसपास के इलाके में मौजूद तालिबान संगठन के लिए बड़ा झटका हो सकता है।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।” ।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है।

 

Continue Reading

Trending