Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अपाहिज भारतीय के हमलावर 2 अल्बानियाई गिरफ्तार

Published

on

Loading

रोम| रोम की एक बस में शुक्रवार को एक विकलांग भारतीय किशोर पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में दो अल्बानियाई नागरिकों को दो पुलिस अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के समय पुलिस अधिकारी ड्यूटी पर नहीं थे। समाचार एजेंसी एकेआई के अनुसार, समाचार पत्र ‘इल मेसागेरो’ की रपट में कहा गया है कि एक अल्बानियाई ने कथित तौर पर अन्य यात्रियों के सामने इस स्कूली किशोर को रोक लिया और उसके बाद उसके साथी ने किशोर की लात-घूसे से पिटाई की और एक अखबार के पुलिंदे से उसके सिर पर हमला किया और उसे अपमानित किया।

जब किशोर के सहपाठियों ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की तो अल्बानियाइयों ने उन पर भी हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया।

अल्बानियाइयों को इटली विरोधी नस्लवादी कानूनों को तोड़ने और हमला करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending