Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अध्यापक या अंतरिक्ष यात्री बनना चाहते थे मैकोनॉगे

Published

on

Loading

अध्यापक या अंतरिक्ष यात्री बनना चाहते थे मैकोनॉगे

लॉस एंजेलिस | ऑस्कर विजेता अभिनेता मैथ्यू मैकोनॉगे का कहना है कि अगर वह अभिनेता नहीं होते तो फिर अध्यापक या अंतरिक्ष यात्री होते।

मैकोनॉगे ने वेबसाइट ‘यूएसमैगजीन डॉट कॉम’ को बताया, “अगर मैं अभिनेता नहीं होता तो अध्यापक या अंतरिक्ष यात्री होता।”

मैकोनॉगे (47) टेक्सास में पले बढ़े हैं और पत्नी कैमिला एल्विस से उनके तीन बच्चे लेवी, विडा और लिविंगस्टन हैं। अभिनेता ने बचपन में जो सांस्कारिक मूल्य सीखे हैं, उसे वह अपने बच्चों को सिखाना चाहते हैं।

मैकोनॉगे कहते हैं कि वह अपने बच्चों को मजबूत नैतिक शिक्षा प्रदान करने की कोशिश करते हैं।

Continue Reading

प्रादेशिक

13 साल बाद एक्ट्रेस को मिला इंसाफ, कोर्ट ने हत्यारे बाप को सुनाई फांसी की सजा

Published

on

Loading

मुंबई। एक्ट्रेस लैला खान और उसके पूरे परिवार के हत्यारे सौतेले पिता को मुंबई की सेशन कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में परवेज टाक को लैला, उनकी मां और चार भाई-बहन की हत्या और सबूतों को नष्ट करने का दोषी ठहराया था। यह मामला 13 वर्ष पुराना है। सौतेले प‍िता ने लैला, उसकी मां व चार भाई-बहनों की हत्या की थी, इसके बाद शवों को फार्म हाउस में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था।

बता दें कि बीते सप्ताह सरकारी वकील पंकज चव्हाण ने दोषी परवेज टाक के लिए मौत की सजा की मांग की थी। उनका कहना था कि इस हत्या को पूरी तरह से प्लान करके किया गया था, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया और शवों को ठिकाने लगा दिया गया।

लैला खान हत्याकांड में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस दौरान आरोपी के वकील वहाब खान ने दलील पेश की, जिसमें उन्होंने कम से कम आजीवन कारावास की सजा की मांग की। वकील ने कहा कि कोई प्रत्यक्ष सबूत नहीं है और शव उनके कहने पर बरामद किए गए थे। इतना ही नहीं बल्कि दोषी के वकील ने जेल में टाक के अच्छे व्यवहार की ओर इशारा करते हुए कहा कि उसमें सुधार हुआ है और इसलिए उन्होंने इसे भी सजा को कम करने का आधार बताया है। हालांकि कोर्ट ने उनकी एक न सुनी और परवेज टाक को फांसी की सजा सुना दी।

बता दें कि परवेज टाक, लैला का सौतेला पिता है। परवेज ने लैला की मां संग तीसरी शादी की थे। साल 2011 में फरवरी में लैला खान, उनकी मां और चार भाई-बहनों की महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा गया कि संपत्तियों पर बहस के बाद परवेज ने इस घटना को अंजाम दिया था।

Continue Reading

Trending