Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अटलांटा में वायन के टूर बस पर गोलीबारी

Published

on

Loading

अटलांटा| अटलांटा के कंपाउंड नाइटक्लब में प्रस्तुति के बाद रैपर लिल वायन के टूर बस पर गोलीबारी की गई। वेबसाइट ‘टीएमजेड’ के अनुसार, नाइटक्लब में प्रस्तुति के बाद तड़के 3.30 बजे वहां से रवाना होते ही वायन के दो टूर बसों पर गोलीबारी की गई।

वायन के अलावा दोनों में से किसी एक बस में रैपर लिल ट्विस्ट और रैपर हूड भी मौजूद थे।

हमले में हालांकि कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि जिस बस पर हमला हुआ, उसमें वायन मौजूद थे या नहीं।

एक सूत्र के मुताबिक, हमले के तुरंत बाद बसों को पास के एक होटल की तरफ मोड़ा गया और वायन के साथ मौजूद लोगों में से किसी ने पुलिस को हमले की सूचना दी।

बस में मौजूद लोग हमलावरों को ठीक से नहीं देख पाए, उनका कहना है कि हमलावर सफेद रंग के दो वाह

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending