Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अगर लड़की हुई तो खुश होंगी करीना

Published

on

करीना

Loading

करीनामुंबई| भारत में आयोजित हो रहे ग्लोबल सिटीजन मूवमेंट इन इंडिया (भारत में वैश्विक नागरिक अंदोलन) को समर्थन देने आईं अभिनेत्री करीना कपूर का कहना है कि वह खुद भी संतान के तौर पर एक लड़की हैं और वह एक लड़की को ही जन्म देना पसंद करेंगी। करीना ने इस कार्यक्रम के दौरान कहा, “जहां भी मैं जाती हूं, मुझसे बस एक ही सवाल पूछा जाता है, जो मुझे व्यतिगत मामले में दखल लगता है। मुझसे और सैफ, हम दोनों से यह पूछा जाता है कि यह लड़का है या लड़की? क्या आपने पता लगा लिया है? मुझे कहना पड़ता है कि माफ कीजिए, इससे क्या फर्क पड़ता है।”

उन्होंने कहा, “मैं भी संतान के तौर पर एक लड़की हूं और मैं एक लड़की को ही संतान के तौर पर पाना पसंद करूंगी। मैंने अपने माता-पिता के लिए शायद एक बेटे से बढ़कर किया है।” करीना ने कहा कि सिर्फ औरत ही वह रूह है, जिसे अपने शरीर में एक रूह को पालने का अधिकार है।

ग्लोबल सिटीजन इंडिया एक ऐसा मंच है, जो जमीनी स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों, मीडिया प्रचार और ऑनलाइन सक्रियता द्वारा गरीबी, विषमता हटाकर सतत विकास के लक्ष्य की दिशा में भारत की यात्रा को आगे बढ़ाता है।

ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल इंडिया का उद्घाटन मुंबई में 19 नवंबर 2016 को किया जाएगा। इस फेस्टिवल में रॉकबैंड कोल्ड प्ले व विभिन्न हस्तियों जे जेड, आमिर खान, रणवीर सिंह, कैटरीना कैफ, अर्जुन कपूर, दीया मिर्जा, मोनाली ठाकुर और शंकर एहसान लॉय की तिकड़ी के शामिल होने की उम्मीद है।

प्रादेशिक

13 साल बाद एक्ट्रेस को मिला इंसाफ, कोर्ट ने हत्यारे बाप को सुनाई फांसी की सजा

Published

on

Loading

मुंबई। एक्ट्रेस लैला खान और उसके पूरे परिवार के हत्यारे सौतेले पिता को मुंबई की सेशन कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में परवेज टाक को लैला, उनकी मां और चार भाई-बहन की हत्या और सबूतों को नष्ट करने का दोषी ठहराया था। यह मामला 13 वर्ष पुराना है। सौतेले प‍िता ने लैला, उसकी मां व चार भाई-बहनों की हत्या की थी, इसके बाद शवों को फार्म हाउस में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था।

बता दें कि बीते सप्ताह सरकारी वकील पंकज चव्हाण ने दोषी परवेज टाक के लिए मौत की सजा की मांग की थी। उनका कहना था कि इस हत्या को पूरी तरह से प्लान करके किया गया था, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया और शवों को ठिकाने लगा दिया गया।

लैला खान हत्याकांड में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस दौरान आरोपी के वकील वहाब खान ने दलील पेश की, जिसमें उन्होंने कम से कम आजीवन कारावास की सजा की मांग की। वकील ने कहा कि कोई प्रत्यक्ष सबूत नहीं है और शव उनके कहने पर बरामद किए गए थे। इतना ही नहीं बल्कि दोषी के वकील ने जेल में टाक के अच्छे व्यवहार की ओर इशारा करते हुए कहा कि उसमें सुधार हुआ है और इसलिए उन्होंने इसे भी सजा को कम करने का आधार बताया है। हालांकि कोर्ट ने उनकी एक न सुनी और परवेज टाक को फांसी की सजा सुना दी।

बता दें कि परवेज टाक, लैला का सौतेला पिता है। परवेज ने लैला की मां संग तीसरी शादी की थे। साल 2011 में फरवरी में लैला खान, उनकी मां और चार भाई-बहनों की महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा गया कि संपत्तियों पर बहस के बाद परवेज ने इस घटना को अंजाम दिया था।

Continue Reading

Trending