Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ZEE TV की ये एक्ट्रेस शादीशुदा एक्टर पर डाल रही थी डोरे, पत्नी ने सेट पर सबके सामने मारा चांटा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। जी टीवी पर प्रसारित होने वाला मशहूर शो ‘जिंदगी की महक’ की लीड जोड़ी करन वोहरा और समीक्षा जायसवाल की ऑनस्क्रीन जोड़ी तो मस्त है ही। साथ ही साथ दर्शक इन्हें ऑफ स्क्रीन देखना भी काफी पसंद कर रहे है। करें भी तो क्यों न। आखिर ऑफ-स्क्रीन भी दोनों की जोड़ी ऑनस्क्रीन जितनी ही नजदीक और गहरी जो हो गई है।

Image result for ZINDAGI KI MEHAK HOT SEENजी हां रियल लाइफ में भी सीरियल के ये दो लव बर्ड्स अक्सर सेट पर फुर्सत के पल साथ बिताते देखे जाते हैं। इसकी वजह से दोनों के अफेयर की अफवाह भी उड़ चुकी हैं। हालांकि इन सब पर जब समीक्षा ने अपनी राय रखी, तो बखेड़ा खड़ा हो गया।

Image result for ZINDAGI KI MEHAK HOT SEENबॉलीवुड लाइफ’ के अनुसार, शो में ‘महक’ का किरदार निभा रहीं समीक्षा ने हाल ही में अपने दोस्तों के सामने खुलासा किया था कि वह करण को पसंद करती हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी साफ किया था करण सिर्फ उनके क्रश हैं और कुछ नहीं। खबर उड़ते हुए जब करण की पत्नी के कानों में पहुंची तो वह सीधे सेट पर आ धमकीं।

Related image

और फिर खबर आई कि, एक्ट्रेस समीक्षा जायसवाल के साथ शो के लीड एक्टर करण वोहरा की पत्नी ने बदतमीजी की है। एक्टर की पत्नी बेला ने सेट पर सबके सामने समीक्षा को थप्पड़ मारा और उनके पति से दूर रहने की चेतावनी भी दी है।

Image result for ZINDAGI KI MEHAK HOT SEEN

हालांकि, एक्टर ने इन खबरों को खारिज कर दिया है और कहा है कि कोई जानबूझकर उनकी इमेज खराब करने के लिए झूठी खबर फैला रहा है। करण ने असल जिंदगी में लव मैरेज की है। उनकी पत्नी एक एयरलाइंस कंपनी में ग्रूमिंग हेड और ट्रेनर हैं। करण के भाई कुनाल वोहरा भी टीवी एक्टर हैं जो शो ‘ब्रह्मराक्षस’ में नजर आते हैं।

 

 

 

Continue Reading

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending