Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

रामलला की मूर्ति से नहीं हटेंगी निगाहें, देखते ही हो जाएंगे मंत्रमुग्ध: ट्रस्टी बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा

Published

on

Trustee Bimalendra Mohan Pratap Mishra

Loading

अयोध्या। अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर को लेकर भगवान राम लला की मूर्ति के लिए चयन प्रक्रिया पूरी हो गई है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी व अयोध्या राजघराने के बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सबकी सहमित से चुनी गई प्रतिमा को अगले महीने प्राण प्रतिष्ठा के लिए लाया जाएगा। मिश्रा ने शुक्रवार को कहा, ‘ट्रस्ट की बैठक राम मंदिर के लिए मूर्ति के चयन को लेकर हुई और यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।’

मालूम हो कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण और प्रबंधन की जिम्मेदारी मिली है। भगवान रामलला की मूर्ति तय करने को लेकर मतदान के लिए ट्रस्ट की मीटिंग हुई, जिसे अगले महीने भव्य मंदिर के गर्भगृह के अंदर स्थापित किया जाना है।

बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा से मूर्ति चयन प्रक्रिया के मापदंडों के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि यह मूर्ति आपसे बात करती है। पहली नजर में इसे देखते ही आप मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।

उन्होंने कहा, ‘भले ही कई मूर्तियां एक साथ रखी जाएं, मगर जो सबसे अच्छी होगी, उस पर निगाह तो टिक ही जाएगी। मतदान के दौरान मुझे एक मूर्ति पसंद आई और मैंने उसी को अपना वोट दिया। इसे लेकर आगे का फैसला चंपत राय को करना है। मिश्रा ने कहा कि मूर्ति के चुनाव को लेकर वोटिंग सिस्टम रखा गया। हमने अपनी प्राथमिकताएं बताई हैं। मालूम हो कि चंपत राय श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सचिव हैं।

51 इंच ऊंची होगी रामलला की मूर्ति

चंपत राय ने बताया था कि रामलला की मूर्ति 51 इंच ऊंची होगी जो प्रभु की 5 साल की उम्र की दर्शाएगी। जिस प्रतिमा से दिव्यता झलकेगी और जिसका स्वरूप बच्चों जैसा होगा, उसे ही चुना जाएगा। वहीं, मंदिर में रामेश्वरम से भेंट स्वरूप आया 6 क्विटल वजन का अद्भुत व विशाल घंटा लगाया जाएगा। इसकी आवाज मंदिर से 10 किलोमीटर के दायरे में सुनाई देगी।

अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए जिस कार्यशाला में पत्थरों की तराशी और नक्काशी की जा रही है, उसी में तमिलनाडु के रामेश्वरम के सुप्रसिद्ध रामनाथ स्वामी मंदिर की ओर से आया यह 613 किलोग्राम वजन का भव्य घंटा रखा है। यह घंटा अष्टधातु का बना हुआ है। इतने बड़े घंटे में किसी तरह का कोई जोड़ नहीं है। यह एक ही बार में तैयार किया गया है। इसकी आवाज मंदिर से 10 किलोमीटर के दायरे में सुनाई देगी।

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending