Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

‘हमारी फोन पर भी होती है बात’: अखिलेश से मुलाकात के बाद बोले रजनीकांत

Published

on

Rajinikanth meet Akhilesh

Loading

लखनऊ। साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत इन दिनों उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने शनिवार शाम को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। आज रविवार की सुबह वह लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आवास पहुंचे।

अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद अभिनेता रजनीकांत ने कहा कि मेरी अखिलेश से नौ साल पहले मुंबई में एक कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी। उसी दिन से हम दोस्त हैं, हमारी फोन पर भी बात होती है। पांच साल पहले जब मैं यहां एक शूट के लिए आया था लेकिन मेरी उनसे मुलाकात नहीं हो पाई थी, अब वह यहां हैं तो मेरी उनसे मुलाकात हुई।

पूर्व CM अखिलेश यादव ने भी उनसे मुलाकात पर ट्वीट कर कहा कि जब दिल मिलते हैं तो लोग गले मिलते हैं।  मैसूर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान पर्दे पर रजनीकांत जी को देखकर जितनी ख़ुशी होती थी वो आज भी बरकरार है। हम 9 साल पहले व्यक्तिगत रूप से मिले और तब से दोस्ती है। रजनीकांत ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तस्वीर को नमन किया और उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित की।

अभिनेता रजनीकांत लखनऊ से अयोध्या के लिए रवाना हो गए। राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि वह (रजनीकांत) भगवान राम की पूजा करने आएंगे।

इससे पहले, रजनीकांत ने शनिवार की शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान रजनीकांत भावुक हो गए। उन्होंने मुख्यमंत्री को एक संत मानते हुए उनके चरण छुए, हालांकि मुख्यमंत्री उन्हें ऐसा करने से रोकते हुए दिखे।  मालूम हो कि रजनीकांत उम्र में सीएम योगी से काफी बड़े हैं। रजनीकांत की उम्र 72 वर्ष है जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की उम्र 51 वर्ष है। ऐसा माना जा रहा है कि सीएम के पैर छूने की वजह उनका संत होना है।

यह तस्वीर आते ही यह सोशल मीडिया में वायरल हो गई। लोगों ने रजनीकांत के संस्कारों के साथ सीएम के एक संत होने से जोड़कर इसे देखा। इसकी तारीफ में यूजर्स ने ट्वीट किए। रजनीकांत को एक संस्कृति को मानने वाला एक नायक बताया।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भी मिले थे रजनीकांत

इसके पहले दिन में रजनीकांत ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भी शिष्टाचार मुलाकात की। मालूम हो कि बीते शुक्रवार रजनीकांत की फिल्म जेलर रिलीज हुई है। यह फिल्म लखनऊ में हिंदी के साथ तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज की गई है। रजनीकांत और योगी आदित्यनाथ के बीच कई मुद्दों पर बात भी हुई।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, कहा- आतंकवादियों की पैरवी करने वालों को तो राम मंदिर बुरा ही लगेगा

Published

on

Loading

गोरखपुर। सीएम योगी ने शुक्रवार को गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद और भाजपा प्रत्याशी रविकिशन शुक्ल के नामांकन के बाद, उनके पक्ष में महंत दिग्विजयनाथ पार्क में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण के मतदान तक हताश हो चुके विपक्ष के नेता अब भगवान राम पर टिप्पणी करने लगे हैं। कोई कहता है कि राम मंदिर बेकार है तो कोई कहता है कि राम मंदिर से जनता को क्या लाभ है। योगी ने कहा कि आतंकवादियों की पैरवी करने वालों को तो राम मंदिर बुरा ही लगेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरे चरण में लोकसभा का चुनाव अब उस मोड़ पर पहुंच गया है जहां विपक्ष ने हार मान ली है। कांग्रेस, सपा बसपा सबने हार स्वीकार कर ली है। तीन चरणों में 285 सीटों पर यानी पूरे देश के अंदर आधा चुनाव संपन्न हो चुका है। योगी ने कहा कि चुनाव प्रचार में देश के अंदर उन्हें नौ राज्यों में जाने का अवसर प्राप्त हुआ है। पूरे देश के अंदर एक ही स्वर गूंज रहा है, “फिर एक बार मोदी सरकार”। देश की जनता के लिए सारी समस्याओं का समाधान रामराज है और इसी रामराज के लिए जनता बार-बार मोदी सरकार को चुन रही है। जनता यही कह रही है, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। हम उनको लाएंगे जिन्होंने रामराज की परिकल्पना को साकार किया है।

उन्होंने कहा कि सरकार में रहते हुए आज के विपक्ष ने राम जन्मभूमि पर आतंकी हमला करने वालों के खिलाफ, माफियाओं के खिलाफ कड़े कदम उठाए होते तो संकटमोचन मंदिर और कचहरी पर आतंकी हमले नहीं होते। आतंकवाद के मुद्दे पर घुटना टेकने की नीति का दुष्परिणाम रहा कि इन हमलों में हजारों लोगों को जान गंवानी पड़ी। उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता के लिए सारी समस्याओं का समाधान रामराज है और इसी रामराज के लिए जनता बार-बार मोदी सरकार को चुन रही है। जनता यही कह रही है, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। रामराज का मतलब सबका सम्मान, सबकी सुरक्षा, सबका विकास और गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर तबके को बिना भेदभाव प्राप्त होना है।

Continue Reading

Trending