Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार: पटना सिटी में वर्चस्व की जंग, 10 राउंड फायरिंग; एक की मौत

Published

on

death

Loading

पटना। बिहार की राजधानी पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के बड़ी पटन देवी रोड में मंगलवार की देर रात दो गुटों के बीच आपसी वर्चस्व और शराब बिक्री को लेकर जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में एक वृद्ध की गोली लगने से मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।

इनका इलाज पटना के दो बड़े सरकारी अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलते ही आलमगंज थाने की पुलिस के साथ पटना सिटी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

CCTV की मदद से अपराधियों की तलाश

घटना की पुष्टि करते हुए पटना सिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि दो गुटों के बीच गोलीबारी की सूचना मिली है। जिसमें एक 70 वर्ष के वृद्धि की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। मामले में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उन पर पुलिस कार्रवाई करेगी। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहा मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

दोनों ओर जमकर हुई गोलीबारी

स्थानीय लोगों का कहना है कि मंगलवार की देर रात आलमगंज थाना के बड़ी पटन देवी मंदिर रोड में दो गुट अमन कुमार एवं अतुल कुमार आपस में भिड़ गए। दोनों ओर जमकर गोलीबारी हुई। दोनों गुटों के बीच लगभग 8 से 10 राउंड गोलियां चली।

इस गोलीबारी में मोहल्ले के शिवनाथ शर्मा (70) को गोली लगी और वह घायल हो गये। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वही इस गोलीबारी में घायल अमन कुमार को पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जबकि घायल अतुल कुमार को पटना के पीएमसीएच में इलाज चल रहा है।

गोलीबारी की सूचना मिलते ही पूरे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। इसी बीच कुछ लोगों ने इसकी सूचना आलमगंज थाने को दे दी। लोगों का कहना है कि एक गुट का कुछ दिन पूर्व एक गुट का युवक जेल से छुटकारा आया था। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और मामले की जांच करे।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending