Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

उप्र नगर निकाय के पहले चरण का मतदान शुरू, CM योगी ने गोरखपुर में डाला वोट  

Published

on

CM yogi voting

Loading

लखनऊ। उप्र के नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान आज सुबह सात बजे से शुरु हो गया है। मतदान शाम छह बजे तक होगा। मतदान के लिए बुधवार सुबह ही पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं थीं।

पहले चरण में प्रदेश के नौ मंडलों के 37 जिलों में 10 नगर निगमों, 104 नगर पालिका परिषदों और 276 नगर पंचायतों के चुनाव होंगे। करीब 2.40 करोड़ मतदाता 7593 पदों के लिए 44 हजार से अधिक उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में किया मतदान

गोरखपुर मंडल के चार जिलों में नगर निकाय के पहले चरण में एक नगर निगम, सात नगर पालिका और 44 नगर पंचायतों में शांतिपूर्ण मतदान जारी है। गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ कन्या प्राथमिक विद्यालय स्‍थ‍ित वार्ड 78 में बने पिंक बूथ पर सबसे पहले मतदान किया।

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने किया मतदान

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने लखनऊ में चिल्ड्रेन पैलेस मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। इस अवसर पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि बसपा प्रदेश में पूरे दमखम के साथ लड़ रही है। नतीजे निकाय चुनाव के बसपा के पक्ष में आने वाले हैं और सभी को मताधिकार का प्रयोग आज करना चाहिए।

फिरोजाबाद में आठ और शिकोहाबाद में पकड़े गए दो फर्जी वोटर

फिरोजाबाद नगर निगम क्षेत्र की श्रीराम कालोनी स्थित हेम कान्वेंट गर्ल्स स्कूल में 8 महिला पुरुष फर्जी आधार कार्ड से वोट डालने पहुंचे। जानकारी होने पर सभी को पुलिस ने पकड़ ल‍िया। इस दौरान उनके पास से म‍िले आधार कार्ड भी जब्‍त किए गए हैं। शिकोहाबाद में भी दो फर्जी वोटर पकड़े गए हैं।

उत्तर प्रदेश

‘किसी और से बात करने लगी थी इसलिए गोली मार दी’, बिजनौर के कम्यूटर सेंटर में शिक्षिका के साथ सनसनीखेज वारदात

Published

on

Loading

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक छात्र ने कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर महिला टीचर को गोली मार दी। गोली लगते ही महिला टीचर वहीं गिर पड़ी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घायल महिला टीचर की पहचान बिजनौर शहर के चौधरियान मोहल्ला निवासी कोमल देवल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10:35 बजे नूरपुर रोड स्थित आरसीटीआई कम्प्यूटर सेंटर में एक अध्यापिका को सेंटर में ही पढ़ने वाले छात्र ने गोली मार दी।

सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और घायल अध्यापिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से महिला को बेहतर इलाज के लिए मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी छात्र प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया है।

23 वर्षीय प्रशांत लंबे समय से 25 वर्षीय शिक्षिका कोमल देवल को पसंद करता था। उसने अपनी भावनाओं का इजहार भी किया था लेकिन कोमल ने आरोपी को समझाया था कि ये गलत है और वह इन सब चीजों पर ध्यान देने के बजाए अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे लेकिन इसके बाद भी आरोपी नहीं माना। प्रशांत ने बताया कि कोमल किसी और से बात करने लगी थी इसी वजह से गुस्से में आकर उसने उसे गोली मार दी।

Continue Reading

Trending