Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

ऋषिकेश पहुंचे विराट-अनुष्का, स्वामी दयानंद गिरि आश्रम में की पूजा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले मिले ब्रेक के दौरान विराट कोहली और अनुष्का अपनी बेटी के साथ ऋषिकेश पहुंचे। विराट और अनुष्का स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों धार्मिक अनुष्ठान के लिए ऋषिकेश पहुंचे। धार्मिक अनुष्ठान मंगलवार, 31 जनवरी को होने की संभावना है। इसके अलावा दोनों ने गुरु की समाधि पर फूल चढ़ाकर ध्यान भी लगाया। दयानंद सरस्वती पीएम मोदी के आध्यात्मिक गुरु थे। पीएम मोदी खुद उनसे मुलाकात करने के लिए ऋषिकेश के शीशम झाड़ी स्थित स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम पहुंचे थे। बाद में स्वामी दयानंद सरस्वती ब्रह्मलीन हो गए थे। कोहली और अनुष्का ने उनके आश्रम पहुंचने के बाद सबसे पहले दयानंद सरस्वती की समाधि स्थल पर उनकी पूजा अर्चना की। साथ ही 20 मिनट ध्यान भी लगाया।

इसके बाद कोहली, अनुष्का और उनकी मां सरोज ने दयानंद आश्रम के अध्यक्ष स्वामी साक्षातकृता नंद महाराज का आशीर्वाद भी लिया। रात में वह आश्रम में ही रुकेंगे। इसके अलावा तीनों ने आश्रम की रसोई में बना भोजन ही खाया। इस दौरान तीनों ने रोटी, सब्जी, खिचड़ी और कढ़ी खाई। आपको बता दें कि इस समय भारतीय टीम न्यूजीलैंड के साथ टी20 सीरीज खेल रही है। वहीं, विराट कोहली को इससे आराम दिया गया है। वहीं 9 फरवरी से आस्ट्रेलिया के साथ भारत की टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है।

 

Continue Reading

खेल-कूद

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Continue Reading

Trending