Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

हुगली में फिर हिंसा, उपद्रवियों ने रेलवे फाटक पर फेंका देसी बम, किया पथराव  

Published

on

Violence again in Hooghly

Loading

हुगली। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में एक बार फिर हिंसा हुई है। देर रात स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब उपद्रवियों के एक समूह ने रिशरा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे फाटक पर बड़े देसी बम फेंकना शुरू कर दिया। कुछ उपद्रवियों ने रेलवे ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेनों पर पथराव किया और स्टेशन के पास एक वाहन में आग लगा दी।

रेल सेवा निलंबित

रिशरा रेलवे स्टेशन पर हुई पथराव की इस ताजा घटना के चलते सभी स्थानीय और मेल एक्सप्रेस ट्रेन सेवाओं को कुछ देर के लिए निलंबित करना पड़ा। ईस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कोसिक मित्रा ने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा के लिए हावड़ा-बर्धमान मेन लाइन पर सभी लोकल और मेल एक्सप्रेस ट्रेन सेवाओं को निलंबित किया गया था। हालांकि, अब सेवा फिर से बहाल कर दी गई है।

वहीं, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने बीती रात हुगली में ताजा हिंसा की सूचना मिलने के बाद दार्जिलिंग में अपने कार्यक्रम को रद्द कर कोलकाता के लिए रवाना हो गए हैं।

शोभा यात्रा के दौरान शुरू हुई हिंसा

सूत्रों के मुताबिक, किसी भी अप्रिय घटना या हिंसा को रोकने के लिए इलाके में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) को तैनात किया गया है। बता दें कि हुगली में भाजपा की रामनवनी की शोभा यात्रा के दौरान हुई झड़पों के बाद यह घटना सामने आई है। राज्य सरकार ने निषेधाज्ञा जारी की है और जिले भर में इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया।

इससे पहले गुरुवार को रामनवमी के जश्न के बीच हावड़ा में दो गुटों के बीच हुई झड़प में कई वाहनों में आग लगा दी गई थी। जुलूस के दौरान दंगाइयों ने सार्वजनिक और निजी संपत्तियों में तोड़फोड़ की और वाहनों में आग लगा दी। हिंसा के बाद, ममता सरकार ने शुक्रवार को आपराधिक जांच विभाग (CID) को इसकी जांच का काम सौंपा है।

सुवेंदु अधिकारी ने कसा तंज

पश्चिम बंगाल विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल भाजपा के नेता सुवेंदु अधिकारी ने पथराव की ताजा घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि रिशरा जल रहा है और पूरा राज्य प्रशासन ‘दीघा’ में समुद्र तट की छुट्टी का आनंद ले रहा है।

Continue Reading

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending