Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

46305 ग्राम पंचायतों में किया गया ग्राम चौपालों का आयोजन, मिल रहे हैं सार्थक परिणाम: केशव प्रसाद मौर्य

Published

on

Keshav Prasad Maurya

Loading

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में ग्रामीणो की समस्यायों के निराकरण हेतु प्रदेश के प्रत्येक विकास खण्ड की दो ग्राम पंचायतों में प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्राम चौपालों के बहुत ही सार्थक परिणाम निखर कर सामने आ रहे हैं और काफी हद तक लोगों की समस्यायों का निराकरण उनके गांव में ही हो रहा है।

सरकार खुद चलकर गांव व गरीबों के पास जा रही है, ग्राम चौपालों से जहां गांवों में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की जमीनी हकीकत का पता चलता है, वहीं सोशल सेक्टर की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आ रही है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम चौपालों को और अधिक प्रभावी व परिणामपरक बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है कि और अधिक ठोस व प्रभावी रूपरेखा बनाकर चौपालों का आयोजन किया जाए तथा चौपालों से पूर्व सफाई अभियान चलाया जाए और चौपालों के बारे में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए

ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण वहां पर आयें और व्यक्तिगत समस्यायें ही न हल हों,बल्कि सार्वजनिक समस्याओं का भी समाधान चौपालों से ही हो। चौपालों से सार्वजनिक समस्याओं का सर्वमान्य हल निकलेगा, क्योंकि वहां अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि , जागरूक लोग व ग्रामीण सभी एक जगह मौजूद रहेंगे और अपने सुझाव भी देंगे।

ग्राम्य विकास आयुक्त जी एस प्रियदर्शी ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश की 1658ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जिनमें 6213प्रकरणो का निस्तारण गांव पंचायतों में ही कर दिया गया।इन ग्राम चौपालों मे 5134 ब्लाक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी तथा 9036 ग्राम स्तरीय कर्मचारी मौजूद रहे और इन चौपालो में एक लाख से अधिक ग्रामीणों ने सहभागिता की।

ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 6जनवरी 23 से अब तक प्रदेश की 46305ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपालो का आयोजन किया जा चुका है, जिनमें 34लाख से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे और 2लाख 29हजार से अधिक समस्याओं/प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending