Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

आध्यात्म

15 सितंबर को अस्त हो रहे हैं शुक्र, इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

Published

on

Loading

नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह के अस्त व उदय एवं राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। सितंबर महीने में सूर्य समेत कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। वहीं 15 सितंबर को शुक्र सिंह राशि में अस्त होंगे। शुक्र 15 सितंबर, गुरुवार को सुबह 02 बजकर 29 मिनट पर अस्त होंगे।

जानें शुक्र अस्त का फल व किन राशि वालों को रहना होगा सावधान-

शुक्र अस्त का फल

किसी ग्रह के सूर्य के नजदीक आना उसे अस्त कर सकता है। ठीक उसी तरह से शुक्र के सूर्य के पास आने पर शुक्र ग्रह अस्त हो जाता है। ऐसी स्थिति में शुक्र के कारक तत्वों में कमी आ जाती है और वह अपने शुभ फल देने में कमी कर सकते हैं। शुक्र अस्त की अवधि में जातक कई प्रकार के सुखों से वंजित रह सकते हैं।

इस समयावधि में विवाह जैसे शुभ मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। शुक्र के उदय होने पर इस प्रकार के कार्य शुरू होते हैं। इस अवधि में शुक्र के बीज मंत्र ‘ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः’ का जाप करना चाहिए।

इन राशियों के लोग रहें सावधान

शुक्र के अस्त होने से मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ राशि वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इन राशि वालों के कामों में बाधाएं आ सकती हैं। धन हानि की आशंका है।

इनके अलावा मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वाले लोगों पर शुक्र अस्त होने का अशुभ असर नहीं होगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हमारा दावा नहीं है। अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Continue Reading

आध्यात्म

नौकरी में चाहिए प्रमोशन तो अपनाएं ज्योतिष के ये उपाय

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप पिछले काफी समय नौकरी कर रहे हैं और आपका प्रमोशन नहीं हो रहा है। या फिर आपकी बॉस से नहीं बन रही है तो ये कुछ सरल उपाय करके आप सफलता पा सकते हैं।

. शनिवार की सुबह जल्दी उठें और नित्य कर्मों से निवृत्त होकर घर में किसी पवित्र स्थान पर पूजन का विशेष प्रबंध करें या किसी मंदिर में जाएं। शनिवार शनि की पूजा का विशेष दिन माना जाता है। शनि हमारे कर्मों का फल देने वाले देवता हैं। अत: इसी दिन शनि देव का विधिवत पूजन करनी चाहिए।

. तरक्की के लिए सूर्य देवता को मनाना काफी शुभ बताया जाता है। जो लोग आसानी से तरक्की करते हैं उनका सूर्य काफी मजबूत होता है। प्रतिदिन सुबह सूर्य को पानी अर्पित करें और सूर्य नमस्कार करें। सूर्य देवता को जल अर्पित करने वाला बर्तन तांबे का हो और उसमें थोड़ा गंगाजल डालें। जल अर्पित करने के बाद सूर्य देवता से अपनी इच्छा रोज जाहिर किया करें।

. यदि नौकरी-पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन नहीं मिल रहा है अथवा उनकी तनख्वाह में वृद्धि नहीं हो रही है तो उन्हें मंगलवार के दिन हनुमान जी की आराधना करना चाहिए।

. प्रतिदिन पक्षियों को मिश्रित अनाज खिलाना चाहिए। सात प्रकार के अनाजों को एकसाथ मिलाकर पक्षियों को खिलाएं। इसमें गेहूं, ज्वार, मक्का, बाजरा, चावल, दालें शामिल की जा सकती हैं। प्रतिदिन सुबह यह उपाय करें, जल्दी ही नौकरी से जुड़ी इच्छाएं पूरी हो जाएंगी।

. रात को सोते समय एक तांबे के बर्तन में पान भरकर अपने बिस्तर के नीचे रखें और सुबह उठते ही, बिना किसी को बोले, यह जल घर के बाहर फेंक दें।

. भगवान विष्णु की आराधना करने से भक्तों की मन की मुराद पूरी होती है इसलिए नौकरी में प्रमोशन पाने के इच्छुक जातकों को भगवान विष्णु जी की आराधना करनी चाहिए।

Continue Reading

Trending