Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तराखंड

पर्यटन, कृषि, दुग्ध और वैकल्पिक ऊर्जा क्षेत्रों में बढ़ेगा निवेश का दायरा

Published

on

Loading

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में सिंगापुर, हांगकांग, मलेशिया और बड़े भारतीय उद्योगों के प्रतिनिधि मण्डल और शासन की सचिवों की बैठक हुई। प्रतिनिधि मण्डल में ऑर्गनिक तथा कान्ट्रेक्ट फार्मिंग, डेयरी, लाजिस्टिक, ऐग्रो प्रोसेसिंग, होम स्टे आदि क्षेत्र के विश्वस्तरीय निवेशक शामिल थे।

मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह द्वारा निवेशकों को प्रदेश में संचालित औद्योगिक निवेश और नीतियों, प्रोत्साहन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा निवेश का वातावरण बनाने के लिए पर्यटन, कृषि, दुग्ध, वैकल्पिक ऊर्जा आदि में नई नीतियां लाई गई हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी के प्रभावी पहल पर प्रदेश सरकार ने विगत दो वर्षों में निवेश का वातावरण बनाने का प्रयास किया है, जिसमें विभिन्न देशों एवं राज्यों में प्रदेश में उद्योग स्थापना के लिए जानकारी दी गई। इसी क्रम में आज ऐग्रो प्रोड्क्ट एवं ऐग्रो प्रोसेसिंग, डेयरी, पर्यटन, ऊर्जा में निवेशकों के साथ चर्चा की जा रही है।

सचिव कृषि, दुग्ध एवं मत्स्य पालन विभाग मिनाक्षी सुन्दरम द्वारा ऐग्रो प्रोसेसिंग, कान्ट्रेक्ट फार्मिंग पर प्रदेश के परिपेक्ष्य में विस्तार से प्रकाश डाला गया।

सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर द्वारा प्रदेश में संचालित होमस्टे योजना पर विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने प्रस्तुतीकरण के दौरान होम स्टे योजना में दी जा रही सुविधाओं पर निवेशकों का ध्यान आकर्षित करते हुए बताया, कि प्रदेश में अनेक प्राकृतिक सौन्दर्य स्थल हैं, जहां पर होमस्टे योजना में कार्य करने की पर्याप्त संभावनाएं हैं।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा नये पर्यटन स्थल भी विकसित किये जा रहे हैं। उन्होंने रोजगार सृजन करने तथा स्थानीय युवाओं की आय के साधन विकसित करने की होमस्टे योजना के उद्देश्यों पर विस्तार से जानकारी दी।

निदेशक उद्योग सुधीर नौटियाल ने स्लाईड शो के माध्यम से प्रदेश में विभिन्न स्थलों में ऑर्गनिक फार्मिंग, पर्यटन, डेयरी, वैकल्पिक ऊर्जा आदि के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया तथा प्रदेश के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई गई।

 

उत्तराखंड

10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इस बार 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए सोमवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन चार धाम के लिए दो लाख से अधिक पंजीकरण हो गए हैं। सबसे अधिक 69 हजार पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं।

रजिस्ट्रेशन की सुविधा मोबाइल ऐप, वॉट्सऐप और टोल फ्री नंबर पर भी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है, जिससे प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्री अपना प्लान बनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकें।

रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पते के लिए आईडी देनी होगी। पर्यटन विभाग की वेबसाइट रजिस्ट्रेशन एंड टूरिस्ट केअर डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर-8394833833 पर यात्रा लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर-0135-1364 पर कॉल करके पंजीकरण की सुविधा दी है। स्मार्ट फोन पर टूरिस्टकेअरउत्तराखंड मोबाइल ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Continue Reading

Trending