Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

घोड़े पर उत्तराखण्ड की राजनीति गरमाई

Published

on

भाजपा विधायक गणेश जोशी, उत्तराखण्ड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, घोड़े पर राजनीति

Loading

भाजपा विधायक गणेश जोशी, उत्तराखण्ड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, घोड़े पर राजनीति

देहरादून। उत्तराखण्ड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भाजपा कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों के साथ घोड़े के घायल होने वाले घटना स्थल पर धरना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि भाजपा विधायक गणेश जोशी को झूटे आरोप में फंसाया जा रहा है, जबकि उन्होंने जमीन पर लाठी फटकारी थी, न कि घोड़े पर।

अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि शकितमान घोड़े का पैर लाठी मारने से नहीं टूटा बल्कि वह बैरिकेटिंग के लिए लगाये गये खम्बे में फंसकर टूटा है। घटना स्थल पर अभी भी घोड़े के पैरों के बाल तथा खुर का टूटा हुआ टुकड़ा बरामद हुआ है। उन्होंने इस घटना की फौरन फारेन्सिक जांच की मांग की। शक्तिमान प्रकरण ने उत्तराखण्ड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। भट्ट के अनुसार उन्होंने सम्पूर्ण घटनाक्रम से अपने शीर्ष नेतृत्व को अवगत करा दिया है। उन्होंने मांग की है कि शीघ्र ही इस घटना का पर्दाफाश हो और उनके विधायक गणेश जोशी को झूटे आरोप से मुक्त किया जाये।

 

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending