Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उत्तराखंडः भाजपा विधायक ने घोडे को बेरहमी से पीटा

Published

on

उत्तिराखंड, भाजपा विधायक गणेश जोशी, पुलिस के घोडे को बेरहमी से पीटा, पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज

Loading

उत्तिराखंड, भाजपा विधायक गणेश जोशी, पुलिस के घोडे को बेरहमी से पीटा, पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज

देहरादून। उत्‍तराखंड के भाजपा विधायक गणेश जोशी ने पुलिस की भड़ास घोडे पर निकालते हुए उसे बेरहमी से पीट दिया। एसएसपी और दूसरे पुलिसकर्मियों के रोकने के बावजूद विधायक पुलिस के घोड़े पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाते रहे। विधायक का हाथ तब तक नहीं रुका जब तक घोड़ा लहूलुहान होकर जमीन पर नहीं गिर गया। पुलिस ने विधायक गणेश जोशी और उनके समर्थकों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।

विधायक के खिलाफ दर्ज हुआ पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा

रिस्पना पुल के समीप अंतिम बैरिकेडिंग पर पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता विधानसभा तक पहुंचने के लिए पुलिस के साथ धक्कामुक्की कर रहे थे। शक्तिमान नाम के घोड़े पर बैठा घुड़सवार पुलिसकर्मी भाजपाइयों को रोकने की कोशिश कर रहा था। भाजपा के विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस के घोड़े शक्तिमान पर हमला कर हड्डी तोड़ने के मामले में मसूरी क्षेत्र के भाजपा विधायक गणेश जोशी और उनके समर्थकों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दो अन्य पशु प्रेमियों की तरफ से भी जोशी के खिलाफ तहरीर दी गई है। दूसरा मुकदमा विकासनगर तहसीलदार की जिप्सी में तोड़फोड़ का हुआ है।

प्रदर्शन के जोश में होश खोने में भाजपाई कानून के चक्रव्यूह में फंस गए हैं। रिस्पना पुल से पहले बने बैरियरों को विधायक गणेश जोशी आदि समर्थक लांघने में कामयाब हो गए थे। इसी दौरान घुड़सवारों की टीम सामने थी। आरोप है कि विधायक गणेश जोशी ने डंडा चलाया। शक्तिमान पर आरक्षी रविंद्र सिंह सवार थे। पुलिस का आरोप है कि यह लोग घोड़े को घेरकर डंडे से बुरी तरह पीटने लगे, जिसमें अश्व का बाएं पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। घोड़े को एंबुलेंस बुलाकर चिकित्सालय भेजा गया।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending