Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

AIR INDIA के विमान की रूस में इमरजेंसी लैंडिंग पर US का बयान- स्थिति पर है कड़ी नजर

Published

on

AIR INDIA

Loading

वाशिंगटन। दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रहे एयर इंडिया के विमान की रूस के मगदान में इमरजेंसी लैंडिंग होने के बाद अमेरिका का बयान आया है। अमेरिका ने कहा कि वह स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे है। एयर इंडिया ने मंगलवार को बताया था कि विमान के इंजन में अचानक आई खराबी की वजह से उसे मगदान की ओर डायवर्ट करना पड़ा। 216 यात्रियों और 16 चालक दल को लेकर विमान सुरक्षित रूप से लैंड कर गया था।

विमान में सवार कितने अमेरिकी?

अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा, कि हमे अमेरिका जा रहे एक विमान के बारे में जानकारी है, जिसे रूस में आपात स्थिति में उतरना पड़ा। हम स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। हालांकि, मैं यह पुष्टि करने में सक्षम नहीं हूं कि इस समय उड़ान में कितने अमेरिकी नागरिक सवार थे।

हालांकि, यह उड़ान संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए बाध्य थी। इसलिए, यह निश्चित रूप से संभावना है कि विमान में अमेरिकी नागरिक हैं। एयर इंडिया एक अन्‍य विमान यात्रियों को गंतव्‍य स्‍थान पर पहुंचाने लिए भेज रहा है।

एअर इंडिया की फ्लाइट AI-173 में सवार 216 यात्री

6 जून को एयर इंडिया की एक फ्लाइट AI-173 ने दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के लिए उड़ान भरी थी। इंजन में तकनीकी खराबी आने के बाद उसे डायवर्ट करना पड़ा और रुस के मगदान एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिग की। एयरलाइन कपंनी के मुताबिक, फ्लाइट में 216 यात्री समेत 16 क्रू मेबर्स समेत 232 लोग सवार थे, जो फिलहाल सुरक्षित है। यात्रियों को सभी तरह की सुविधा उपल्बध कराई जा रही है।

पहले भी किया गया विमान डायवर्ट

उल्लेखनीय है कि इसी साल अप्रैल में खराब मौसम के कारण एयर इंडिया की फ्लाइट को मलेशिया डायवर्ट करना पड़ा था। यह विमान चेन्नई से सिंगापुर जा रही थी।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending