Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

उप्र की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, डेंगू ले लेगा महामारी का रूप: बृजलाल खाबरी

Published

on

Brijlal Khabri Press confrence

Loading

लखनऊ। उप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी (Brijlal Khabri) ने आज एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। वर्तमान समय से डेंगू के मरीजों से अस्पताल भरे हुए हैं लेकिन सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है।

यह भी पढ़ें

सपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी मैनपुरी सीट, क्या शिवपाल की राहें होंगी जुदा?

ट्विटर पर 21 करोड़ से ज्यादा यूजर्स तक पहुंची काशी की देव दीपावली

उन्होंने कहा अभी मैं हाल ही में जनपद झांसी के अस्पताल में गया था जहां डेंगू के मरीजों से पूरा का पूरा वार्ड भरा हुआ था। अगर यही स्थिति रही तो डेंगू जल्द ही खतरनाक महामारी का रूप धारण कर लेगा।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश में क्राइम पर जीरो टालरेंस की बात करते हैं, बीती रात ही प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक दरोगा को तीन अपराधियों द्वारा गोली मारकर पिस्टल लूट लेनी जैसी घटना सामने आई है। यदि जनता की हिफाजत करने वाली पुलिस ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता का क्या होगा? इस घटना से अंदाजा लगाया जा सकता है।

भ्रष्टाचार के मुद्दें पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि एक ओसडी तीन-तीन पदों की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा है। सरकार को अपनी राज्य स्तरीय जांच ऐजेसियों पर भरोसा न करना तथा केन्द्र की जांच एजेंसियों से जांच कराने की बात कहना कहीं न कहीं भ्रष्टचार को दबाने एवं भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा देने जैसा है। आयुष दाखिले में भारी अनियमितता एवं छात्रपति शाहूजी महाराजा यूनिवर्सिटी में कमीशन के पैसों को ठिकाने लगाने जैसे भ्रष्टाचार के मामले इस सरकार की पोल खोल रहे हैं तथा सरकार का भ्रष्टाचार उजागर कर रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि सरकार भ्रष्टाचार की भेंट के साथ ही कानून की लचर व्यवस्था में चरमोत्कर्ष पर है। महिलाओं का घर से निकलना जहां दूभर हो गया है वहीं हत्या, बलात्कार, छिनैती जैसी घटनाओं को अपराधी आयदिन अंजाम दे रहे है जिसमें प्रदेश की राजधानी लखनऊ भी अछूता नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री भाषण वीर बन चुके हैं अस्पतालों की व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गयी है। जब-जब सरकार प्रदेश की सड़के को गडढ़ा मुक्त करने की बात करती है तब-तब सड़के पूरी तरह गड़ढ़ायुक्त हो जाती हैं।

प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे, संगठन सचिव अनिल यादव, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, प्रदेश प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय, संजय सिंह, आशीष दीक्षित, श्रीमती प्रियंका गुप्ता, रफत फातिमा, बृजेश सिंह, प्रज्ञा सिंह आदि मौजूद रहे।

Brijlal Khabri, PCC PRESIDENT Brijlal Khabri, Brijlal Khabri Press confrence, Brijlal Khabri Press confrence today,

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending