Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

प्रदेश में बदले माहौल का नतीजा है आईपीएल में लखनऊ की टीम

Published

on

Loading

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को खेल में बढ़ावा देने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। उन्होंने हाल ही में सभी ओलंपियन को लखनऊ बुलाकर सम्मानित किया और पदक विजेताओं को नकद धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी।

सीएम ने बैडमिंटन और कुश्ती को गोद भी लिया है। सरकार की ओर से अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति का सख्ती से पालन किया जा रहा है। प्रदेश के इतिहास में पहली बार सवा चार लाख करोड़ रुपए का निवेश आया है। पिछले कुछ सालों में प्रदेश में माहौल बदला है और उसी का नतीजा है कि आईपीएल में अब लखनऊ की टीम भी होगी।

सीएम योगी प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हाल ही में खिलाड़ियों की डाइट मनी ढाई सौ रुपए से 375 रुपए बढाया है। पहले राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीतने पर 50 हजार रुपए दिए जाते थे, जिसे सीएम योगी ने बढ़ाकर 10 लाख रुपए किया है। इसके अलावा उन्होंने 50 अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही खेल विभाग में 266 पदों पर नियुक्ति के आदेश दिए हैं। इसमें 16 क्रीडा अधिकारी, 100 उप क्रीडा अधिकारी, डेढ़ सहायक प्रशिक्षक शामिल हैं।

सरकार की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में ग्रामीण स्टेडियमों का निर्माण और ओपेन जिम की स्थापना कराई जा रही है। मेरठ में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना कराई जा रही है। सीएम के निर्देश पर पुलिस में खिलाड़ियों को नौकरी देने के लिए गृह विभाग की ओर से नीति बनाई जा रही है और जल्द जारी होने की उम्मीद है। खेलों के विकास और उदीयमान खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण के लिए निजी सहभागिता से खेल अकादमियों को विकसित किए जाने की नीति प्रख्यापित की गई है।

पूर्व जिला क्रीडा अधिकारी समरीश सोमाल यह प्रदेश में बदले माहौल का नतीजा है और खेल के क्षेत्र में बहुत बड़ी उपलब्धि है। प्रदेश में पहली बार खेल को गंभीरता से लिया गया है और सीएम योगी ने खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
बीडीएम के चेयरमैन राकेश महाजन ने बताया कि सीएम योगी ने खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए दूरदृष्टि के नजरिए से कई अच्छे कदम उठाए हैं। आईपीएल में अब ज्यादा खिलाड़ी आएंगे और उन्हें ज्यादा मौका मिलेगा। इससे प्रदेश का भी नाम होगा। सीएम योगी ने खेल क्षेत्र में लिए गए फैसलों से क्रिकेट का सुधार तो होगा ही, अन्य खेलों का भी सुधार होगा।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending