Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

उमेश पाल हत्याकाण्ड: एक और सीसीटीवी फुटेज, फायर करता दिख रहा है असद

Published

on

Umesh Pal murder case

Loading

प्रयागराज। प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकाण्ड के 20 दिन बाद एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें साफ़ दिख रहा है कि माफिया अतीक अहमद का बेटा असद उमेश पाल के साथ गली में हाथापाई कर रहा है।

उमेश पाल शूटरों की गोली लगने के बाद कार के पास गिर गए थे, फिर वह उठकर अपने घर की तरफ गली में भागे तभी असद ने अपनी कार से उतर कर उनका पीछा किया था।

इस सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि असद गली में घुसा तो अधिवक्ता उमेश पाल से उसकी भिड़ंत हो गई। उमेश पाल असद को धक्का देकर कमरे की ओर भागे तो असद ने पीछे से जाकर कमरे के अंदर तक उन पर फायर किया था।

गूड्डू मुस्लिम ने गनर को निशाना करके फेंका था बम

बताया जाता है कमरे में जाकर उमेश पाल गिर गए थे जिसके बाद उन्हें उठाकर अस्पताल ले जाया गया। इसी फुटेज में गुड्डू मुस्लिम भाग रहे गनर राघवेंद्र पर बम फेंकते भी नजर आया है। इस फुटेज में भी असद को फायर करते साफ-साफ देखा जा रहा है।

20 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ

दुस्साहसिक अंदाज में दिनदहाड़े उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस और एसटीएफ के हाथ 20 दिन बाद भी खाली हैं। 15 टीम बनाने के बाद भी नतीजा शून्य है। प्रदेश में सनसनी फैलाने वाले इस हत्याकांड के बाद शूटरों पर कार्रवाई के लिए तेज तर्रार और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिसकर्मियों को लगाया गया, लेकिन सरेआम चुनौती पेश करने वालों को कानूनी शिकंजे में नहीं लाया जा सका है।

हैरान करने वाली बात यह है वारदात में शामिल दो आरोपितों को एनकाउंटर में ढेर करने और कुछ मकानों को जमींदोज करने के बाद कार्रवाई शिथिल पड़ गई है।

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending