Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

ट्विटर पर घंटों नम्बर एक पर ट्रेंड करता रहा #नारीशक्तिदेशकीशक्ति

Published

on

Loading

लखनऊ। संगमनगरी प्रयागराज में मातृशक्ति कुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं का सम्मान किया तो सोशल मीडिया प्लेटफार्म भी नारी शक्ति के जयकारों से गूंज उठा। प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर के साथ लोगों ने केंद्र की मोदी और यूपी की योगी सरकारों की नारी सशक्तिकरण की कोशिशों की खूब तारीफ की। खुद प्रधानमंत्री मोदी ने इस हैशटैग के साथ कार्यक्रम में उपस्थित होने की जानकारी दी। तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित केंद्र एवं उत्तर प्रदेश के कई मंत्रियों ने भी महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को उपयोगी बताया।

वहीं ट्विटर पर अन्य लोगों के बीच चर्चा बढ़ी तो यूपी सरकार के मिशन शक्ति और एंटी रोमियो स्क्वाड से होते हुए बेटियों की शादी की उम्र बढ़ाने के ताजा विषय पर जा पहुंची। ज्यादातर लोगों ने केंद्र सरकार द्वारा बेटियों की शादी की उम्र को बढ़ाये जाने के केंद्र के फैसले को जरूरी बताया।

लोगों ने योगी सरकार के प्रदेश से गुंडाराज खत्म करने के लिए सीएम योगी को धन्यवाद दिया तो प्रयागराज के कार्यक्रम में बीसी सखी, महिला स्वयं सहायता समूह, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए सीएम योगी की सराहना की। ट्विटर की भाषा में कहें तो मंगलवार को #नारीशक्तिदेशकीशक्ति घंटों नम्बर एक पर ट्रेंड करता रहा। खबर लिखे जाने तक इस एक हैशटैग से किए गए ट्वीट 192 मिलियन लोगों तक पहुंच चुका था, जबकि 1.5 बिलियन बार इसे देखा जा चुका था। करीब 66 हजार से अधिक लोगों ने #नारीशक्तिदेशकीशक्ति के साथ ट्विटर पर अपनी बात रखी।
——-
कुछ प्रमुख ट्वीट

सीएम योगी आदित्यनाथ: आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के विजन के अनुरूप वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार नारी गरिमा को संरक्षित व संवर्धित करते हुए उनकी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
#NariShaktiDeshKiShakti

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने महिलाओं को भी संपत्ति का अधिकार दिलाया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मिले अधिकांश मकानों का स्वामित्व महिलाओं को ही मिला है।
#NariShaktiDeshKiShakti

बीजेपी उत्तर प्रदेश: पहले पैसों के अभाव में बहनों के जीवन पर संकट रहता था, पांच लाख तक का नि:शुल्क इलाज मिलने से उनका जीवन सुरक्षित हुआ है।

#NariShaktiDeshKiShakti

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending