Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मनीष सिसोदिया के ट्विटर हैंडल से किया गया ट्वीट, भाजपा हुई हमलावर

Published

on

Tweet made from Manish Sisodia

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली की शराब नीति घोटाले के आरोपी पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस बीच होली के दिन 8 मार्च को शाम के वक्त उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया जिसे लेकर अब राजनीतिक गलियारों में हाहाकार मच गया है।

सिसोदिया के इस ट्वीट को लेकर भाजपा उन पर हमलावर है। उन पर आरोप लग रहा है कि वह जेल में मोबाइल इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने ट्वीट किया, ‘जेल में मनीष सिसोदिया के पास फोन?’

गौरतलब है कि 26 फरवरी को सीबीआई द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद से अब तक मनीष सिसोदिया ने कोई ट्वीट नहीं किया था। उनके ट्विटर हैंडल से होली की शाम को पहली बार एक ट्वीट किया गया है जिसे लेकर बवाल मच गया है।

मनीष सिसोदिया के इस ट्वीट में लिखा है, ‘आज तक सुना था कि देश में स्कूल खुलते हैं तो जेल बंद होते है; लेकिन अब इन लोगो ने तो देश में स्कूल खोलने वालों को ही जेल में बंद करना शुरू कर दिया।’

मनीष सिसोदिया के इस ट्वीट से भाजपा को मनीष सिसोदिया पर सवाल उठाने का मौका मिल गया है। वहीं माना जा रहा है कि सिसोदिया के इस अकाउंट को उनकी सोशल मीडिया टीम हैंडल कर रही है या तो उनकी पत्नी। कहा जा रहा है कि दोनों में से किसी एक के द्वारा यह ट्वीट किया गया है। हालांकि इसे लेकर आम आदमी पार्टी की तरफ से अभी कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है।

Continue Reading

नेशनल

दिल्ली में गर्मी ने तोड़े सारे रिकार्ड, 50 डिग्री के करीब पहुंचा पारा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इस समय पूरे उत्तर भारत में आसमान से आग बरस रही है। भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। देश की रजधानी दिल्ली में तो पारा 50 डिग्री जे करीब पहुंच गया है जो अपने आप में एक रिकार्ड है। दिल्ली के मुंगेशपुर और नरेला में तापमान 49.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नजफगढ़ में 49.8 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचा।

मौसम विभाग के अनुसार अब तक राजधानी में इतना अधिक तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। इससे पहले 15 मई, 2022 को दिल्ली में कॉमनवेल्थ स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का तापमान 49.2 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को गर्मी इससे भी अधिक रह सकती है। बुधवार के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद तापमान में कुछ कमी आएगी, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानियां बढ़ा देगी। 31 मई और 1 जून को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया, क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके थे। उन्होंने कहा, “दूसरा कारण हवा की दिशा है। जब हवा पश्चिम से चलती है तो उन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करती है। चूंकि वे बाहरी इलाके में हैं, तापमान तेजी से बढ़ता है।” श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग और डॉक्टरों ने जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लोग घरों में ही रहें तो लू की चपेट में आने से बच सकते हैं। साथ ही खुद को ठंडा रखने के लिए पानी, नींबू पानी पीते रहें। अगर दोपहर में घर से बार जाना है तो खुद को ढककर निकलें, ताकि लू से बचा जा सके।

Continue Reading

Trending