Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

तुर्की के विदेश मंत्रालय से 88 कर्मचारी बर्खास्त

Published

on

तुर्की के विदेश मंत्रालय से 88 कर्मचारी बर्खास्त

Loading

तुर्की के विदेश मंत्रालय से 88 कर्मचारी बर्खास्त

अंकारा। तुर्की के विदेश मंत्री ने असफल सैन्य प्रयास के बाद जांच के तहत अपने मंत्रालय के 88 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। इनमें दो राजदूत भी शामिल हैं। विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोग्लू ने गुरुवार को कहा कि यह कदम तथाकथित फतुल्लाह आतंकवादी संगठन (एफईटीओ) से जुड़े लोगों को बाहर निकालने की प्रक्रिया के तहत उठाया गया है।

उन्होंने मुसलमान धर्मगुरु फतुल्लाह गुलेन की ओर संकेत करते हुए उसे 15 जुलाई को सैन्य तख्तापलट की कोशिश का मास्टरमाइंड बताया। इस दौरान 290 लोगों की मौत हो गई थी।

तुर्की ने अमेरिका से गुलेन के प्रत्यर्पण की मांग की है।

एक एगेंसी के मुताबिक, इससे संबंधित घटनाक्रम में गुरुवार को दो जनरलों ने तुर्की के जनरल स्टाफ के समक्ष इस्तीफा दे दिया।

तुर्की की सेना से कुल 1,684 सैन्यकर्मियों को बाहर निकाल दिया गया है। इनमें 149 जनरल और एडमिरल भी शामिल हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending