Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

होटल लेवाना में आग लगने की होगी जांच, सीएम ने बनाई संयुक्त कमेटी

Published

on

Loading

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के लग्‍जरी होटल लेवाना सूईट में आग लग गई। आग में कई लोगों के झुलसने और 1 पुरुष और 1 महिला की मौत की सूचना है। आग से झुलसे 7 लोगों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। यह होटल हजरतगंज इलाके में हैं।

होटल लेवाना में आग लगने की घटना का सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने जिला अधिकारियों को झुलसे लोगों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने के साथ ही मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में तेजी लाने को भी कहा है। मुख्यमंत्री खुद सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। मुख्यमंत्री ने मंडलायुक्त और पुलिस कमिश्नर की संयुक्त कमेटी को जांच का आदेश भी दिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक होटल लेवाना को लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा कुछ दिन पहले ही नोटिस दिया गया था लेकिन नेताओं की पैरवी के चलते होटल मैनेजमेंट पर कोई असर नहीं हुआ प्राधिकरण ने भी उसके बाद कोई कार्रवाई नही की. बता दें कि इससे पहले भी लखनऊ में होटल में अग्निकांड हो चुका है और अब तक इन पर कार्रवाई नही हुई, ऐसी ही लापरवाही के चलते आज इतना बड़ा हादसा हो गया।

दूसरी ओर, प्रदेश के उपमुख्मंत्री ब्रजेश पाठक भी घायलों का हालचाल लेने सिविल अस्पताल पहुंचे और कहा कि मामले की जांच की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। लेवाना होटल के कागजात खंगाले जाएंगे। होटल के साथ साथ स्थानीय पुलिस की भी जांच होगी। होटल पर विभागीय कार्यवाही होगी।

वहीं, कई लोग अभी भी होटल में फंसे हैं। मौके पर पहुंचा फायर ब्र‍िगेड लोगों को होटल से बाहर निकालने और आग पर काबू पाने के काम में जुटा हुआ है। होटल के कमरों की खिड़कियों के शीशों को तोड़कर लोगों को निकाला जा रहा है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending