Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

‘I.N.D.I. गठबंधन में अब कुछ बचा नहीं’, प्रकाश आंबेडकर के दावे से महाराष्ट्र में भी विपक्ष को झटका

Published

on

'There is nothing left in I.N.D.I. alliance now, Prakash Ambedkar's claim shocked the opposition in Maharashtra too

Loading

मुंबई। पश्चिम बंगाल, बिहार और पंजाब के बाद अब महाराष्ट्र में भी विपक्षी गठबंधन को बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने दावा किया है कि I.N.D.I. गठबंधन खत्म हो चुका है। प्रकाश आंबेडकर ने शुक्रवार को मुंबई में शिवसेना, NCP और कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। ऐसी चर्चाएं हैं कि प्रकाश आंबेडकर की पार्टी शिवसेना (UBT) कांग्रेस और एनसीपी के गठबंधन वाले महाविकास अघाड़ी के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ सकती है।

‘राष्ट्रीय स्तर के गठबंधन में अब कुछ नहीं बचा’

आंबेडकर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘भाजपा से मुकाबले के लिए बनाए गए राष्ट्रीय स्तर के गठबंधन में अब कुछ नहीं बचा है। हकीकत यही है।’ आंबेडकर ने कहा कि ‘हम लोग महाविकास अघाड़ी को I.N.D.I. गठबंधन नहीं बनने देंगे। हम सभी को फूंक-फूंक कर कदम उठाने होंगे।’ शुक्रवार को दक्षिण मुंबई के एक होटल में महाविकास अघाड़ी गठबंधन की बैठक बुलाई गई।

इस बैठक में उद्धव ठाकरे गुट के संजय राउत, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, अशोक चव्हाण, बालासाहेब थोराट, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़, NCP के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल, जितेंद्र आव्हाड शामिल हुए। इस बैठक में वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रकाश आंबेडकर भी शामिल हुए।

महाराष्ट्र में दलित वर्ग के मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए महाविकास अघाड़ी गठबंधन प्रकाश आंबेडकर के साथ मिलकर आम चुनाव लड़ सकता है। मुंबई की बैठक भी इसी मुद्दे पर हुई। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रकाश आंबेडकर ने अभी न्यूनतम साझा कार्यक्रम तय करने की बात कही है और न्यूनतम साझा कार्यक्रम तय होने के बाद ही सीट बंटवारे पर बात होगी।

संजय राउत बोले- I.N.D.I. गठबंधन टूटा नहीं है

प्रकाश आंबेडकर के विपक्षी गठबंधन के खत्म होने वाले बयान के तुरंत बाद संजय राउत ने बात संभालते हुए कहा कि I.N.D.I. गठबंधन टूटा नहीं है। सीट बंटवारे पर घटक दलों के बीच कुछ मुद्दे हैं, लेकिन रणनीतिक फैसले लिए जा रहे हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि आंबेडकर ने कुछ मुद्दे उठाए हैं। पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण की अध्यक्षता में एक समिति नियुक्त करने का फैसला किया गया है। यह समिति ही गठबंधन को लेकर न्यूनतम साझा कार्यक्रम तय करेगी। समिति आठ दिनों में अपनी रिपोर्ट देगी और उसके बाद अगले सप्ताह महाविकास अघाड़ी की सीट आवंटन पर बात हो सकती है।

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending