Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

जुर्म

फिर दहला पंजाब, जिम में घुसकर आप पार्षद मोहम्मद अकबर की हत्या

Published

on

Loading

चंडीगढ़। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर को अभी सिर्फ दो महीने ही बीते हैं कि एक और सनसनीखेज मर्डर से पंजाब दहल गया है। मालेरकोटला जिले में आम आदमी पार्टी के पार्षद मोहम्मद अकबर का मर्डर हो गया है। घटना उस समय हुई जब मोहम्मद अकबर जिम में थे। सोमवार तड़के दो अज्ञात हमलावर जिम में घुसे और पार्षद को गोलियों से छलनी कर दिया।

घटना के बाद हत्यारे बाइक से फरार हो गए। पीटीआई के मुताबिक आम आदमी पार्टी के नगर पार्षद मोहम्मद अकबर का मर्डर दो अज्ञात हमलावरों ने उस समय किया जब वह जिम में थे। मलेरकोटला की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अवनीत कौर सिद्धू ने कहा कि एक व्यक्ति जिम में घुसा और अकबर को गोली मार दी। उन्होंने बताया कि अकबर को बिलकुल करीब से गोली मारी गई है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात

घटना के बाद पुलिस ने अकबर को एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस ने यह भी बताया है कि अब तक यह एक व्यक्तिगत दुश्मनी का मामला लग रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

दो साल पहले अकबर के भाई को भी इसी तरह मारा

एक रिपोर्ट में द ट्रिब्यून ने बताया कि करीब दो साल पहले मोहम्मद अकबर के भाई मोहम्मद अनवर को भी हमलावरों ने मार डाला था। बाद में आरोपियों को पकड़ लिया गया था।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

मेरी पत्नी से शिक्षक का था अफेयर, इसलिए मार डाला; वकील के कबूलनामे से आया नया ट्विस्ट

Published

on

Loading

कानपुर। उप्र के कानपुर के पनकी के पतरसा में शिक्षक दयाराम सोनकर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार वकील संजीव कुमार के बयान ने पेंच फंसा दिया है। वकील ने जो बयान दिया, उसके मुताबिक शिक्षक के उसकी पत्नी से अवैध संबंध थे। चूंकि शिक्षक वर्तमान में कानपुर देहात में ही रह रहा था।

इसके चलते पत्नी भी कानपुर देहात स्थित मायके में ही थी। इसलिए उसने रविवार को दयाराम को बुलाकर अकेले ही बंद कमरे में जिंदा जलाकर मार डाला। वहीं, मृतक के भाई का कहना है कि भाभी के संबंध ढाबा संचालक से थे। विरोध करने पर भाभी ने प्रेमी और वकील के साथ मिलकर भाई की हत्या कर दी।

मृतक दयाराम के छोटे भाई अनुज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि भाई दयाराम ने अपने मोबाइल फोन से उन्हें कॉल करके बताया था कि संजीव, पवन और संगीता ने उन्हें कमरे में बंद करके आग लगा दी है और भाग गए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जब वकील संजीव को उठाकर पूछताछ शुरू की तो कहानी में नया मोड़ आ गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक संजीव ने बताया कि दयाराम जिस कॉलेज में पढ़ाता था, उसी में संजीव का साला शिक्षक है। दोनों में गहरी दोस्ती थी। दयाराम का संजीव के साले के घर में भी आना-जाना था। संजीव को दयाराम और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध का शक था।

संजीव के अनुसार, पत्नी को कई बार घर लाने की कोशिश की, लेकिन वो राजी नहीं हुई। पत्नी से संबंधों को लेकर बातचीत के लिए दयाराम को घर बुलाया। इसके बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी। हालांकि, पुलिस को अन्य हत्यारोपियों की घटनास्थल के आसपास लोकेशन भी नहीं मिली है। दोनों कहानियों की तह तक जाने के लिए पुलिस अब सक्ष्यों की मदद ले रही है।

संजीव कई बार बुला चुका था दयाराम को

अनुज ने बताया कि संजीव कई बार दयाराम को फोन करके उसकी पत्नी से समझौता कराने की बात कहकर बुला चुका था। परिवार वालों की राय के बाद वे समझौते के लिए गए थे, वहां सभी ने मिलकर उनके भाई की हत्या कर दी।

Continue Reading

Trending