Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

कश्मीर में तीस साल बाद खुले सिनेमाघर, 1990 में आतंकियों ने करवा दिया था बंद

Published

on

Loading

श्रीनगर। कश्मीर में करीब तीन दशकों के बाद सिनेमाघर खुल रहे हैं। आज मंगलवार को उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में घाटी के पहले मल्टीप्लेक्स का उद्घाटन कर दिया है। रविवार को भी सिन्हा ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां और पुलवामा जिलों में सिनेमाघरों की शुरुआत की थी।

खबर है कि INOX चेन के इस मल्टीप्लेक्स में सबसे पहले कश्मीर में ही आंशिक रूप से शूट हुई आमिर खान स्टारर ‘लाल सिंह चड्ढा’ के प्रीमियर से फिल्मो का प्रदर्शन शुरू होगा। इस मल्टीप्लेक्स में तीन स्क्रीन होंगी, जहां 522 दर्शक एक बार में फिल्म का मजा ले सकेंगे।

30 सितंबर को सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की फिल्म ‘विक्रम वेधा’ का प्रदर्शन होगा। फिलहाल, दिन में सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे के बीच तीन शो चलाने की योजना है। बाद में दर्शकों की संख्या को देखकर इसमें बदलाव किए जाएंगे।

सिनेमाघरों का इतिहास

1990 के समय में भी कुछ सिनेमाघरों को खोलने की कोशिशें की गई थीं। हालांकि, आतंकवाद के चलते प्रयास पूरी तरह सफल नहीं हो पाए। सितंबर 1999 में आतंकियों ने लाल चौक पर स्थित रीगल सिनेमा पर ग्रेनेड से हमला कर दिया था। 80 के दशक तक भी घाटी में करीब एक दर्जन सिनेमाघर थे, लेकिन मालिकों को दहशतगर्दों की तरफ से मिली धमकियों की चलते बंद हो गए।

प्रोजेक्ट के चेयरमैन विजय धर ने कहा कि युवाओं को सिनेमा को लेकर वही सुविधाएं मिलनी चाहिए, जो वे कश्मीर के बाहर हासिल करते हैं। उन्होंने कहा, ‘हमने देखा कि 30 सालों से यहां ऐसी कोई चीज नहीं हई थी। तो हमने सोचा क्यों नहीं? फिर हमने शुरुआत की। युवाओं को सिनेमा में वे सुविधाएं मिलना चाहिए, जो उन्हें जम्मू या देश  के दूसरे शहरों में मिलती हैं।’

सिन्हा ने इस अवसर को ‘ऐतिहासिक’ करार देते हुए पुलवामा में संवाददाताओं से कहा, ‘हम जल्द ही जम्मू-कश्मीर के हर जिले में ऐसे बहुउद्देशीय सिनेमा हॉल बनाएंगे। आज मैं ऐसे सिनेमा हॉल पुलवामा और शोपियां के युवाओं को समर्पित करता हूं।’

उन्होंने कहा कि अनंतनाग, श्रीनगर, बांदीपुरा, गांदेरबल, डोडा, राजौरी, पुंछ, किश्तवाड़ और रियासी में जल्द ही सिनेमा हॉल का उद्घाटन किया जाएगा। यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार इससे कोई संदेश देना चाहती है, सिन्हा ने कहा, ‘कोई संदेश नहीं है।

Continue Reading

मनोरंजन

नहीं रहे दंगल गर्ल जायरा वसीम के पिता, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

Published

on

Loading

मुंबई। दंगल गर्ल जायरा वसीम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता अब इस दुनिया मन नहीं रहे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी और लोगों से उन्हें अपनी दुआओं में याद करने की अपील भी की। पूर्व एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक नोट शेयर किया है जिसमें वह पिता के साथ नजर आ रही हैं।

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जायरा वसीम ने नोट में लिखा था, ‘मेरे पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि वो अपनी प्रार्थनाओं में उन्हें याद रखें और उनके लिए अल्लाह से क्षमा मांगें। कृपया प्रार्थना करें कि अल्लाह उनकी कमियों को माफ कर दे, उनकी कब्र को आराम की जगह बनाए, उन्हें किसी भी सजा से बचाए, उन्हें परलोक में आसानी प्रदान करे और उन्हें जन्नत का सबसे ऊंचा स्थान प्रदान करे और उन्हें मगफिरत दे।’

उन्होंने अपने पिता के साथ एक प्यारी-सी तस्वीर भी शेयर की और उनके निधन पर एक भावुक नोट लिखा। जायरा ने लिखा, ‘वास्तव में आंखें आँसू बहाती हैं और दिल दुखी होता है, लेकिन हम वही नहीं कहेंगे जो हमारे भगवान को पसंद हो। मेरे पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है। कृपया उन्हें अपनी दुआओं में याद रखें और अल्लाह से उनकी कमियों को माफ करने, उनकी कब्र को शांतिपूर्ण बनाने, उन्हें इसके अजाब से बचाने और आगे की उनकी यात्रा को आसान बनाने के लिए कहें। उन्हें आसानी से हिसाब दिया जाए और उन्हें जन्नत और मगरिरा का ऊंचा दर्जा दिया जाए। वास्तव में, हम अल्लाह के हैं और हम उनके ही पास जाएंगे।’

 

Continue Reading

Trending