Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में होगा देश का सबसे बड़ा ड्रोन शो, जीवंत होगी जंगे आजादी की गाथा

Published

on

drone show in Gorakhpur

Loading

गोरखपुर। इतिहास के पन्नों पर स्वर्णाक्षरों में दर्ज काकोरी ट्रेन एक्शन के बलिदानियों की याद में देश का सबसे बड़ा ड्रोन शो गोरखपुर में होने जा रहा है। 750 ड्रोन की रंग-बिरंगी आभा में जंगे आजादी की गाथा जीवंत होगी। आजादी के अमृत वर्ष के कार्यक्रमों की कड़ी में यह आयोजन 19 दिसंबर की शाम पांच बजे रामगढ़ताल के सामने स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति पार्क में होगा।

इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केंद्रीय संस्कृति एवं विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी और प्रदेश सरकार के पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह भी मौजूद रहेंगे। काकोरी ट्रेन एक्शन के नायकों की याद में प्रदेश सरकार 15 से 19 दिसंबर तक काकोरी बलिदान दिवस समारोह मना रही है। 19 दिसंबर को ही अमर सेनानी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल का बलिदान दिवस है। 1927 में इसी तिथि को उन्होंने गोरखपुर जेल में हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमा था।

750 ड्रोन से होने वाले शो में उनकी शौर्य गाथा स्मरित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। ड्रोन शो में गुरु गोरक्षनाथ की तपोभूमि पर प्रथम स्वातंत्र्य समर 1857 से लेकर आजादी की तारीख 15 अगस्त 1947 तक के विभिन्न घटनाक्रमों तथा इससे जुड़े क्रांतिवीरों का चित्रमय वर्णन किया जाएगा। इसमें आकाश में एक साथ 750 ड्रोन के माध्यम से संगीत, लेजर लाइट तथा रंग बिरंगी कलाबाजियों को प्रस्तुत किया जाएगा।

अमर शहीद बंधू सिंह, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्लाह खान, ठाकुर रोशन सिंह, चौरीचौरा प्रतिशोध के शताब्दी वर्ष समेत देश को स्वतंत्र कराने में बलिदान देने वाले भारत मां के सपूतों की गाथा से पूरा आसमान रोशन हो उठेगा।

गोरखपुर में होने वाला ड्रोन शो देश का अबतक का सबसे बड़ा शो होगा। इसके पहले 20 दिसंबर 2021 को लखनऊ के रेजीडेंसी में 500 ड्रोन के शो से अमर बलिदानियों की शौर्य गाथा का प्रदर्शन किया गया था।

drone show in Gorakhpur, drone show in Gorakhpur latest news,

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending