Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

ऐसे तो भेड़ चराने वाले PM बन जाते: भारत जोड़ो यात्रा पर कांग्रेस विधायक का बयान

Published

on

Loading

नई दिल्ली। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने कहा कि केवल पैदल चलने से वोट नहीं बढ़ने वाला है। केवल पैदल चलने से होता तो भेड़ चराने वाले प्रधानमंत्री बन जाते। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रा में देर हो गई है।

कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर कहा, ” यह एक अच्छा कॉन्सेप्ट है, लेकिन पहले निकाल लेनी चाहिए थे। लोगों को यह कहने का मौका मिल गया कि ईडी की छापे के बाद क्यों हुई, पहले क्यों नहीं। इसकी योजना पहले से थी, टाइमिंग आगे पीछे हो गया, लेकिन ऐसा नहीं है कि ईडी की छापों को वजह से हुई।

उन्होंने कहा अच्छा है पैदल चल रहे हैं, लेकिन केवल पैदल चलने से ही कोई चुनाव नहीं जीत जाता है। अगर ऐसा होता तो ये जो रबारी (पशुपालन करने वाली एक जनजाति) भेड़ चराते हैं, हर साल 2-3 हजार किलोमीटर पैदल चलते हैं, प्रधानमंत्री बन जाते।

राजनीति में आर्ट ऑफ मैनेजमेंट होता है। बूथ पर जो आप मेहनत करेंगे उससे वोट मिलता है। पैदल चलने से फर्क पड़ता है, फॉलोइंग बढ़ती है लेकिन जब तक हम लोग बूथ मैनेजमेंट बेहतर नहीं करेंगे, बूथ पर प्रशिक्षण नहीं देंगे। हमारे वर्कर्स को मदद नहीं करेंगे, उसको ट्रेंड नहीं करेंगे, तब तक नहीं होगा।”

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर पास किए गए प्रस्ताव पर सवाल उठाते हुए लक्ष्मण सिंह ने कहा कि जबर्दस्ती न की जाए। पार्टी में कई काबिल लोग हैं।

उन्होंने कहा, ”जब राहुल गांधी खुद कह रहे हैं उनको राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना है तो मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि उनको जबर्दस्ती क्यों बनाया जा रहा है। चुनाव होने दीजिए, चुनाव हो रहा है और पार्टी में बहुत काबिल लोग हैं।”

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending