Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सोमालिया: अमेरिकी सेना के हमले में आतंकी संगठन अल-शबाब के 30 लड़ाके ढेर

Published

on

terrorist organization Al-Shabaab

Loading

मोगादिशू। अफ्रीकी देश सोमालिया में आतंकी संगठन अल-शबाब और अमेरिकी सेना के बीच जंग जारी है। इस बीच अमेरिकी सेना के एक हमले में मध्य सोमाली शहर के गलकाड के पास लगभग 30 इस्लामवादी अल शबाब के लड़ाके मारे गए।

यूएस अफ्रीका कमांड ने एक बयान में कहा कि सेना और लड़ाकों के बीच भीषण लड़ाई हुई। यह हमला राजधानी मोगादिशू से 260 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में गलकाड के पास हुआ। यूएस अफ्रीका कमांड ने आकलन किया कि इसमें कोई भी नागरिक घायल या मारा नहीं गया। अमेरिकी बलों ने सोमालिया की राष्ट्रीय सेना के समर्थन में सामूहिक आत्मरक्षा हमला किया। आतंकी संगठन अल-शबाब अल कायदा से जुड़ा हुआ है।

आतंकवादी समूह का मुकाबला करने के लिए अमेरिका की मंजूरी

बता दें कि मई 2022 में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने आतंकवादी संगठन अल-शबाब का मुकाबला करने के लिए क्षेत्र में अमेरिकी सैनिकों को फिर से तैनात करने के लिए पेंटागन के अनुरोध को मंजूरी दी थी। इसके बाद से अमेरिकी सैनिक सोमाली सरकार को अपना समर्थन दे रहे हैं। उधर, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2020 में देश से सभी अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने का फैसला किया था।

प्रशिक्षण और सलाह देना रखेगी जारी अमेरिका कमांड की सेना

अमेरिकी सेना ने शनिवार के बयान में कहा सोमालिया पूर्वी अफ्रीका में स्थिरता और सुरक्षा का केंद्र बना हुआ है। यूएस अफ्रीका कमांड की सेनाएं अल-शबाब और सबसे घातक अल-कायदा को हराने के लिए सहयोगी बलों को प्रशिक्षण, आवश्यक उपकरण और सलाह देना जारी रखेगी।

अल-शबाब के लड़ाकों के खिलाफ जंग जारी

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, हाल के महीनों में अमेरिकी सेना ने इस क्षेत्र में कई हमले किए हैं। अक्टूबर 2022 में एक अमेरिकी हमले में मोगादिशू से लगभग 218 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में अल-शबाब के दो सदस्य मारे गए। नवंबर में मोगादिशू से लगभग 285 किलोमीटर उत्तर पूर्व में अल-शबाब के 17 लड़ाके मारे गए, जबकि दिसंबर में एक और अमेरिकी हमले ने कैडेल शहर के पास अल-शबाब के छह आतंकवादियों को मार गिराया, जो राजधानी से लगभग 150 मील उत्तर-पूर्व में है।

terrorist organization Al-Shabaab,

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।” ।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है।

 

Continue Reading

Trending