Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भाजपा का एजेंडा अपराधियों को जेल भेजने का है जबकि सपा का एजेंडा अपराधियों को विधान सभा भेजने का: स्वतंत्र देव सिंह

Published

on

Loading

लखनऊ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले समाजवादी पार्टी ने अपना एजेंडा स्पष्ट करके उत्तर प्रदेश की भोली भाली जनता के लिए विकल्प चुनने का रास्ता आसान कर दिया। सपा ने अपने प्रत्याशियों की सूची से बता दिया कि अगले पांच वर्षों के लिए उनका एजेंडा वही है जो 2012 से 2017 के बीच था – माफियावाद, गुंडागर्दी और अपराध का माहौल और जनता बेहाल।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने एक बार फिर बताया है कि वह तुष्टिकरण के लिए आतंकवादियों का समर्थन करते रहेंगे, अपराधियों को टिकट देकर विधान सभा भेजेंगे, माफिया और गुंडों को अपनी गोद में बैठकर उनके कहे अनुसार सरकार चलाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह क्या समझते हैं, प्रदेश की जनता उनके हथकंडे समझती नहीं है। खूब समझती है बल्कि जनता को पिछले पांच सालों में भाजपा के सुशासन की आदत पड़ चुकी है और वह उसे फिर सत्ता सौपने का मन बना चुकी है।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सबने देखा किस तरह योगी सरकार ने माफिया और अपराधियों को जेल भेजा और प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया। 2017 से पहले की स्थिति से त्रस्त जनता ने पांच सालों में जाना और समझा कि शांतिपूर्ण ढंग से जीवन यापन कैसे किया जाता है। जनता अब फिर से सपा का शासन याद भी नहीं करना चाहेगी।

उन्होंने कहा सहारनपुर दंगों के आरोपी मास्टरमाइंड मोहर्रम अली पप्पू को पार्टी में शामिल कर क्या संदेश देना चाहती है सपा। कैराना से नाहिद हसन, धौलाना से असलम चौधरी, बुलंदशहर से हाजी यूनुस, मेरठ से रफीक अंसारी, लोनी से मदन भैया, स्याना से दिलनवाज को टिकट देकर समाजवादी पार्टी ने गुण्डाराज और दंगाराज कि वापसी कराने का अपना मंसूबा जाहिर कर दिया है। ऐसे लोग विधानसभा में जाएंगे तो जनता के लिए क्या काम करेंगे? इसका जवाब अखिलेश यादव जी को देना चाहिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता के सामने विकल्प बहुत साफ़ है क्योंकि भाजपा का एजेंडा अपराधियों को जेल भेजने का है जबकि सपा का एजेंडा अपराधियों को विधान सभा भेजने का।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending