Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

जुर्म

NIA ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया संदिग्ध आतंकी, पेशे से है सॉफ्टवेयर इंजीनियर

Published

on

Suspected terrorist arrested by NIA from Bengaluru

Loading

बेंगलुरु। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान आरिफ के रूप में हुई है। बताया जाता है कि इंटरनेट के जरिए वह पिछले दो साल से अलकायदा के संपर्क में था। एनआईए ने जांच शुरू कर दी है।

पेशे से है सॉफ्टवेयर इंजीनियर

संदिग्ध आतंकी आरिफ पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और एक कंपनी में काम करता है। सूत्रों के अनुसार, वह इंटरनेट के जरिए आतंकियों से जुड़ा था। हालांकि, उसके अभी तक किसी घटना में शामिल होने के सबूत नहीं मिले हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, वह जल्द ही ईरान और अफगानिस्तान के लिए रवाना होने वाला था। यहां जाकर वह आतंकी संगठन IKP से जुड़ने की तैयारी में था, इससे पहले ही NIA ने उसे बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया।

कलकत्ता से पकड़े गए आरोपियों से भी पूछताछ

इसके पहले सात जनवरी को कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स ने हावड़ा के टिकियापारा इलाके से दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था। इनके आतंकी संगठन ISIS से जुड़े होने का शक है। NIA की लिस्ट में ये दोनों  शामिल थे। पकड़े गए आतंकियों में से एक एमटेक इंजीनियर है।

ये दोनों सोशल मीडिया पर राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों और कट्टरपंथ को बढ़ावा दे रहे थे। इनका उद्देश्य लोगों को जिहादी गतिविधियों की ओर आकर्षित करने के लिए उनका ब्रेनवॉश करना है। ये युवाओं में राष्ट्र-विरोधी भावनाओं को भड़काने के लिए विस्फोटों और हत्याओं दिखाते थे।

दोनों आरोपी पाकिस्तान और पश्चिम एशिया में ISIS के पदाधिकारियों के संपर्क में थे। STF की एक टीम ने दोनों को टिकियापारा के आफताबुद्दीन मुंशी लेन स्थित उनके ठिकाने से दबोचा था। पकड़े गए आतंकियों के नाम मोहम्मद सद्दाम (28) और सैयद अहमद (30) हैं। सद्दाम काफी पढ़ा-लिखा है।

इनके पास से एक लैपटॉप, 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। दोनों हावड़ा में आतंकवादी संगठन ISIS का नेटवर्क फैलाने में लगे थे। कई युवा उनके जाल में फंस भी गए। गिरफ्तारी के दौरान दोनों के पास से कई दस्तावेज जब्त किए गए थे। अब इन दोनों से भी NIA ने पूछताछ शुरू कर दी है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

मेरी पत्नी से शिक्षक का था अफेयर, इसलिए मार डाला; वकील के कबूलनामे से आया नया ट्विस्ट

Published

on

Loading

कानपुर। उप्र के कानपुर के पनकी के पतरसा में शिक्षक दयाराम सोनकर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार वकील संजीव कुमार के बयान ने पेंच फंसा दिया है। वकील ने जो बयान दिया, उसके मुताबिक शिक्षक के उसकी पत्नी से अवैध संबंध थे। चूंकि शिक्षक वर्तमान में कानपुर देहात में ही रह रहा था।

इसके चलते पत्नी भी कानपुर देहात स्थित मायके में ही थी। इसलिए उसने रविवार को दयाराम को बुलाकर अकेले ही बंद कमरे में जिंदा जलाकर मार डाला। वहीं, मृतक के भाई का कहना है कि भाभी के संबंध ढाबा संचालक से थे। विरोध करने पर भाभी ने प्रेमी और वकील के साथ मिलकर भाई की हत्या कर दी।

मृतक दयाराम के छोटे भाई अनुज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि भाई दयाराम ने अपने मोबाइल फोन से उन्हें कॉल करके बताया था कि संजीव, पवन और संगीता ने उन्हें कमरे में बंद करके आग लगा दी है और भाग गए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जब वकील संजीव को उठाकर पूछताछ शुरू की तो कहानी में नया मोड़ आ गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक संजीव ने बताया कि दयाराम जिस कॉलेज में पढ़ाता था, उसी में संजीव का साला शिक्षक है। दोनों में गहरी दोस्ती थी। दयाराम का संजीव के साले के घर में भी आना-जाना था। संजीव को दयाराम और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध का शक था।

संजीव के अनुसार, पत्नी को कई बार घर लाने की कोशिश की, लेकिन वो राजी नहीं हुई। पत्नी से संबंधों को लेकर बातचीत के लिए दयाराम को घर बुलाया। इसके बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी। हालांकि, पुलिस को अन्य हत्यारोपियों की घटनास्थल के आसपास लोकेशन भी नहीं मिली है। दोनों कहानियों की तह तक जाने के लिए पुलिस अब सक्ष्यों की मदद ले रही है।

संजीव कई बार बुला चुका था दयाराम को

अनुज ने बताया कि संजीव कई बार दयाराम को फोन करके उसकी पत्नी से समझौता कराने की बात कहकर बुला चुका था। परिवार वालों की राय के बाद वे समझौते के लिए गए थे, वहां सभी ने मिलकर उनके भाई की हत्या कर दी।

Continue Reading

Trending