Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

सुभासपा नेता नंदिनी राजभर का दिनदहाड़े मर्डर, दबंगों ने घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम

Published

on

Loading

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की महिला नेता नंदिनी राजभर की रविवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर हत्या कर दी गई। यह पूरा मामला खलील बात को तबली थाना इलाके कि दीपा बाईपास का है। जहां नदी राजभर अपने कमरे में बुरी तरह जखमी मिली।

उसके गले पर धारदार ब्लेड से हमला किया गया था। नंदनी राजभर पिछले कुछ वर्षों से सुहेलदेव समाज पार्टी की वरिष्ठ नेता के रूप में कार्य कर रही हैं। सुहेलदेव समाज पार्टी ने उन्हें पार्टी का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया था। पड़ोसियों के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने दोपहर 3 से 4 बजे के बीच इस हमले को अंजाम दिया। हत्या के बाद शव घर में ही था। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में ले लिया।

उधर नंदिनी राजभर की हत्या को लेकर IG राम कृष्ण भारद्वाज ने कहा, ”नंदिनी नाम की महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। आगे की जांच चल रही है। मामला जमीन विवाद से जुड़ा है।” जानकारी के अनुसार आरोपियों ने घर में घुसकर चाकुओं से गोदकर हत्या की है।
इधर, घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। अभी तक घटना की वजह जमीनी विवाद बताई जा रही है, जिसमें नंदनी राजभर ससुराल वाले पक्ष से मुकदमे की पैरवी कर रही थी, जिससे चलते दबंगो ने उन पर चाकुओं से हमला कर उनकी हत्या कर दी।

 

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending