Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सुभाष घई ने लिया सलमान खान का पक्ष

Published

on

सुभाष घई ने लिया सलमान खान का पक्ष, रियो ओलम्पिक खेलों के भारत का सद्भावना दूत नियुक्त करने के फैसले

Loading

सुभाष घई ने लिया सलमान खान का पक्ष, रियो ओलम्पिक खेलों के भारत का सद्भावना दूत नियुक्त करने के फैसले

मुंबई| बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को इस वर्ष होने वाले रियो ओलम्पिक खेलों के भारत का सद्भावना दूत नियुक्त करने के फैसले के पक्ष और विपक्ष में कई आवाजें उठ रही हैं। फिल्मकार सुभाष घई ने सलमान का पक्ष लिया है। घई का कहना है कि इस फैसले की आलोचना करने के बजाए लोगों को देश के युवाओं को प्रेरित करने के लिए उठाए गए इस कदम की सराहना करनी चाहिए। सलमान को भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) ने ओलम्पिक खेलों में भारत का सद्भावना राजदूत नियुक्त करने का फैसला लिया है। सुभाष घई ने रविवार को फेसबुक पर अपने इन विचारों को साझा किया। उन्होंने लिखा, “सलमान निश्चित तौर पर ओलम्पिक में हिस्सा लेने और प्रत्येक खेल में पदक जीतने के लिए युवाओं को प्रेरित कर सकते हैं। इसकी सराहना कीजिए।” ओलम्पिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त, मिल्खा सिंह सहित खेल जगत के कई दिग्गजों ने इस फैसले की आलोचना की है। आईओए ने रविवार को अपने फैसले को सही बताते हुए बयान में कहा था कि सलमान से जुड़ा फैसला केवल प्रतीकात्मक महत्व का है, इससे धन का कोई लेन-देन नहीं जुड़ा है।

Continue Reading

नेशनल

कोर्ट ने बृजभूषण से पूछा- आप गलती मानते हैं, बोले- सवाल ही उठता, मेरे पास बेगुनाही के सारे सबूत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। महिला पहलवानों से यौन शोषण मामले में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह मंगलवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने उन्हें उनके खिलाफ तय किए आरोप पढ़कर सुनाए। इसके बाद कोर्ट ने बृजभूषण से पूछा कि आप अपने ऊपर लगाए गए आरोप स्वीकार करते हैं? इस पर बृजभूषण ने कहा कि गलती की ही नहीं मानने का सवाल ही नहीं उठता। इस दौरान कुश्ती संघ के पूर्व सहायक सचिव विनोद तोमर ने भी स्वयं को बेकसूर बताया। तोमर ने कहा कि हमनें कभी भी किसी पहलवान को घर पर बुलाकर न तो डांटा है और न ही धमकाया है। सभी आरोप झूठे हैं।

मीडिया द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या आरोपों के कारण उन्हें चुनावी टिकट की कीमत चुकानी पड़ी, इस पर बृजभूषण सिंह ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “मेरे बेटे को टिकट मिला है।” बता दें कि उत्तर प्रदेश से छह बार सांसद रहे बृजभूषण शरण सिंह को इस बार भाजपा ने टिकट नहीं दिया है। पार्टी उनकी बजाय, उनके बेटे करण भूषण सिंह को कैसरगंज सीट से टिकट दिया है, जिसका बृजभूषण तीन बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

बृजभूषण सिंह ने सीसीटीवी रिकाॅर्ड और दस्तावेजों से जुड़े अन्य विवरण मांगने के लिए बृजभूषण सिंह ने आवेदन दायर किया है। उनके वकील ने कहा कि उनके दौरे आधिकारिक थे। मैं विदेश में उसी होटल में कभी नहीं ठहरा जहां खिलाड़ी स्टे करते थे। वहीं दिल्ली कार्यालय की घटनाओं के दौरान भी मैं दिल्ली में नहीं था। बता दें कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुना सकता है। कोर्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि एमपी-एमएलए मामलों में लंबी तारीखें नहीं दी जाएं। हम 10 दिन से अधिक की तारीख नहीं दे सकते।

Continue Reading

Trending