Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

भारतीय विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला 4 दिन के श्रीलंकाई दौरे पर, इन अहम मुद्दों पर करेंगे बात

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारतीय विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला 2 अक्टूबर यानी आज चार दिन के दौरे के लिए श्रीलंका पहुंचे। इस दौरे पर वे कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। खास तौर पर इन्फ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी प्रोजेक्ट्स की प्रगति पर निरीक्षण करेंगे।

सभी मुद्दों में से श्रीलंका की आर्थिक सहायता की ज़रूरतों पर खास बात की जाएगी। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस रिलीज़ में लिखा कि ‘विदेश सचिव की यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों, द्विपक्षीय परियोजनाओं की प्रगति, कोरोना वायरस से निपटने को लेकर सहयोग आदि को लेकर समीक्षा करने का अवसर प्रदान करेगी।’

आगे कहा गया कि ‘श्रीलंका, भारत की पड़ोसी देशों की नीति में केंद्रीय स्थान रखता है।’ श्रीलंका के कोलंबो के पूर्वी कंटेनर टर्मिनल के लिए भारत और जापान के साथ समझौते को रद्द करने को ले कर ये यात्रा की गई है। साथ ही ये दौरा त्रिकोमाली तेल फार्म सहित कई और प्रस्तावों की धीमी गति को बढ़ाने के लिए लाभदाई होगा। भारत इस बात से चिंतित है कि श्रीलंका भारतीय प्रोजेक्ट्स को मंज़ूरी देने में काफी वक़्त ले रहा है, वहीं चीन के सभी प्रोजेक्ट्स को महामारी के बीच भी आसानी से मंज़ूर मिल गई।

बता दें कि भारत में श्रीलंका के उच्चायुक्त मिलिंडा मोरागोडा ने कहा था, ‘दोनों देशों में भरोसे की कमी और गलत धारणाओं की वजह से नई दिल्ली को ऐसा लगता है कि श्रृंगला चीन के करीब है लेकिन नई दिल्ली और कोलंबो की सभ्यता संबंधी कड़ी इन मतभेदों को दूर करती है।’ श्रींगला इस यात्रा में कैंडी, त्रिकोमाली और जाफना भी जाएंगे। भारत श्रीलंका की कोरोना महामारी से निपटने में भी मदद करेगा।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending