Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दक्षिण लखनऊ सांस्कृतिक महोत्सव 10 अप्रैल से

Published

on

दक्षिण लखनऊ सांस्कृतिक महोत्सव 10 अप्रैल से, एक मंच पर दिखेगी कई राज्यों के लोकगीत व नृत्य

Loading

दक्षिण लखनऊ सांस्कृतिक महोत्सव 10 अप्रैल से, एक मंच पर दिखेगी कई राज्यों के लोकगीत व नृत्य

लखनऊ। आशियाना कालोनी के सेक्टर के-वन स्थित डा एससी पांडे पार्क में 10 अप्रैल से दक्षिण लखनऊ सांस्कृतिक महोत्सव प्रारंभ होने जा रहा है। बीत वर्षों की तरह इस वर्ष भी लोगों को एक मंच पर कई राज्यो के लोकगीत एवं नृत्य के रंगारंग कार्यक्रम देखने को मिलेंगे। 10 से 16 अप्रैल तक चलने वाले इस महोत्सव के दौरान युवाओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। युवाओं के लिए युवा महोत्सव भी होगा। यह जानकारी मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए आशियाना परिवार के संरक्षक विनोद रत्रा एवं आरडी द्विवेदी ने संयुक्त रूप से दी।

एक मंच पर दिखेगी कई राज्यों के लोकगीत व नृत्य

उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल को शाम साढ़े सात बजे छह दिनों तक चलने वाले इस महात्सव का शुभारंभ महापौर डा दिनेश शर्मा करेंगे। कार्यक्रम के पहले दिन सीएमएस कानपुर रोड के बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम के अलावा उत्तराखंड का लोकगीत व नृत्य का कार्यक्रम होगा। दूसरे दिन 11 अप्रैल को पायनियर मांटेसरी स्कूल का रंगारंग कार्यक्रम और मध्य प्रदेश के कलाकार कार्यक्रम पेश करेंगे। तीसरे दिन पंजाब राज्य का रंगारंग कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के चैथे दिन 13 अप्रैल को एक शाम शहीदों के नाम पर कवि सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें देश के विभिन्न राज्यों के कवि हिस्सा लेंगे। 14 अप्रैल को सेंट मीरास स्कूल के कार्यक्रम के अलावा मणिपुर और सिक्किम के कलाकार कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

15 अप्रैल को उत्तर प्रदेश दिवस के रूप में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती का समर्पित होगा। इसमें पूर्व विशेष सचिव महेंद्र सिंह धम्म सोसाइटी इंडिया के संयोजन में समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा स्थानीय प्रतिभाआंे का रंगारंग कार्यक्रम होगा। महोत्सव का अंतिम दिन राजस्थान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन डांडिया नृत्य लोगों के आकर्षण का केंद्र होगा। इसके अलावा अनीता रत्रा की देखरेख में 11 से 14 अप्रैल तक युवा महोत्सव होगा। इसमें युवाओं की नृत्य, गायन, कालार्ज कलश, रंगोली सरीकी कई प्रतियोगिताएं होंगी। इस वार्ता के दौरान नानक चंद लखमानी, जेपी शर्मा, आरडी सिंह, विनय बाजपेयी, अंजू रघुवंशी, विनीता सिंह, शर्मिला सिंह, नेहा तिवारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending