Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

झारखण्ड

बाबाधाम में राहुल गांधी के सामने लगे जय श्रीराम व मोदी-मोदी के नारे, जानें BJP सांसद ने क्या कहा

Published

on

Slogans of Jai Shri Ram and Modi-Modi raised in front of Rahul Gandhi in Babadham

Loading

देवघर। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के क्रम में झारखंड के देवघर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर में उनके सामने तीर्थ पुरोहितों ने जय श्रीराम और मोदी-मोदी के नारे लगाए। राहुल के सामने बड़ी संख्या में जमा पुरोहितों की नारेबाजी के कारण राहुल को बैद्यनाथ धाम मंदिर से निकलने में अपेक्षाकृत ज्यादा समय लगा।

दरअसल, राहुल गांधी को बाबा धाम मंदिर में पंडा धर्मरक्षिणी सभा के महामंत्री निर्मल झा मंटू के साथ पूजा करने अंदर जाना था, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने निर्मल झा को गेट पर ही रोक दिया। इससे आक्रोशित तीर्थ पुरोहित वहां जय श्रीराम…, नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद…, राहुल गांधी मुर्दाबाद… और भारत माता की जय… के नारे लगाने लगे। यह क्रम काफी देर तक चला।

मामले में निशिकांत दुबे ने क्या कुछ कहा

इस संबंध में गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि लोगों ने राहुल गांधी का अपमान नहीं किया, बल्कि पीएम मोदी के सम्मान में नारे लगाए। कांग्रेस के लोगों ने जिस तरह अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव का बहिष्कार किया, वह उचित नहीं था। जय श्रीराम के नारे लगाने वाले संभवतः राहुल गांधी से यह कहना चाह रहे थे कि वह अयोध्या में भगवान राम की शरण में जाएं।

गोड्डा, दुमका और देवघर में राहुल गांधी ने किया जनसंवाद

उधर, देवघर पंडा धर्मरक्षिणी महासभा के महामंत्री निर्मल झा मंटू ने कहा कि हम लोग राहुल गांधी का विरोध नहीं कर रहे थे, बल्कि जिला प्रशासन के कारण व्यवस्था में चूक हुई है। उन्होंने एसपी को पूरे मामले के लिए दोषी ठहराते हुए एसपी को हटाने की मांग की।

इससे पहले झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गोड्डा, दुमका और देवघर जिलों में जनसंवाद किया और सभा के माध्यम से केंद्र सरकार की नीतियों का जमकर विरोध किया।

इस दौरान आयोजित विभिन्न सभाओं में उन्होंने दावा किया कि अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनती है तो इलाज और दवा दोनों ही मुफ्त मिलेगी। इतना ही नहीं, पूरे देश में जातीय गणना कराई जाएगी। साथ ही युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।

झारखण्ड

रांची के मशहूर बिल्डर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, वजह का पता नहीं

Published

on

Loading

रांची। रांची के जाने माने बिल्डर नीरज सहाय ने गुरुवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित हिनू में घटी है। गुरुवार सुबह गोली की आवाज सुनकर परिजन तुरंत पहुंचे।

पुलिस के आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती काराया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नीरज सहाय रांची के मशहूर बिल्डर थे उन्होंने आत्महत्या क्यों कर ली इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। घटना के संबंध में डोरंडा थाना प्रभारी आनंद किशोर ने बताया नीरज सहाय ने हिनू स्थित अपने आवास में खुद को गोली मारी। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे यह हादसा हुआ है।

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। परिजनों से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि कारोबार में नुकसान की वजह से वह तनाव में थे। डोरंडा थाना प्रभारी ने कहा कि फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

Continue Reading

Trending