Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कांग्रेस की मानसिकता देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा : सिद्धार्थ नाथ सिंह

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री और सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने हिंदुत्व और हिंदुओं के बारे में कांग्रेस की मानसिकता पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यही कांग्रेस का चरित्र है। उन्होंने कहा कि इस पर कांग्रेस को पूरे देश को स्पष्टीकरण देना चाहिए कि क्या हिंदुओं के बारे में उसकी यही सोच है और अगर है तो क्यों है।

उन्होंने बुधवार को जारी बयान में कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि कोई राजनीतिक दल और उसके नेता इतने हिंदू विरोधी भी हो सकते हैं कि वह राष्ट्रवादी हिंदुओं की तुलना आईएसआईएस और बोको हरम जैसे आतंकवादी संगठनों से करे। इस तरह की टिप्पणी सांप्रदायिक एकता ही नही बल्कि देश की अखंडता के लिए भी खतरा है। भारत के हिंदू इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे क्योंकि ऐसे विचार मात्र उनकी राष्ट्रवादी भावना का अपमान हैं।

सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं लेकिन राष्ट्रवादी विचारधारा सभी पार्टियों के लिए एक होनी चाहिए। उन्होंने कहा यह अफसोस की बात है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने अपनी पुस्तक में अपने मुस्लिम प्रेम और हिंदू विरोध के कारण सारी सीमाएं पार करते हुए हिंदुओं के बारे में निहायत आपत्तिजनक टिप्पणी की ।

उन्होंने कहा कि सलमान खुर्शीद को केवल हिंदुओं से ही नही बल्कि समस्त राष्ट्रवादी लोगों से माफी मांगनी चाहिए। यही नही कांग्रेस पार्टी को भी सामने आकर स्पष्ट करना चाहिए कि उनके वरिष्ठ नेता के विचार से उसकी कितनी सहमति है।

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending