Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सिद्धार्थनाथ सिंह ने अखिलेश यादव के ट्वीट पर किया पलटवार, कही ये बात

Published

on

Loading

लख़नऊ। राज्य सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा है कि समाजवादी पार्टी न जाने कबकी बेपटरी हो चुकी है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार फर्राटे भर रही है। जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा बढ़ता जा रहा है। लिहाजा किसीसे कोई मुकाबला और तुलना ही नहीं। स्वांतः सुखाय आप कुछ भी बोलते रहें।

उल्लेखनीय है कि अखिलेश ने मंगलवार को नहीं चाहिए भाजपा हैशटैग के साथ ट्वीट किया है कि भाजपा का झूठ सबको बताएंगे
भाजपाइयों को आईना दिखाएंगे। इसके जवाब में सिद्धार्थनाथ ने कहा कि जिस पार्टी की बुनियाद ही झूठ पर टिकी हो। जिसे जनता 2014 से हर चुनाव में आईना दिखाया हो,वह दूसरे को क्या आईना दिखाएगा। बेहतर हो कि वह जनता के आईने में खुद अपनी तस्वीर देखे। वर्ना तो जनता एक बार फिर आईना लेकर बैठी है। बस चंद महीने की तो बात है। तब तक मुंगेरी लाल की तरह ख्वाब देखते रहिए।

रही बात भाजपा के एनकाउंटर नीति पर सवाल उठाने की तो इस पर आपकी पीड़ा स्वाभाविक है। आज कानून की धमक के नाते जो लोग गले में तख्ती लगाकर थानों में सरेंडर कर रहे हैं। जमानत रद्द कराकर जेलों में ही रहना सुरक्षित महसूस करते हैं,उनको खाद-पानी आपकी पार्टी से ही मिलता रहा है। ऐसे में उनको लेकर आपकी पीड़ा स्वाभिक है।

मालूम हो कि एक ट्वीट में मथुरा और गोरखपुर की लूट की घटनाओं को लेकर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि जिस पार्टी की एकमात्र पहचान ही अराजकता है, उसे नैतिक रूप से कानून व्यवस्था पर बोलने का कोई हक ही नहीं है।

प्रादेशिक

साउथ दिल्ली के पॉश इलाके में डॉक्टर की घर में घुसकर हत्या, लाखों का सामान लूट ले गए बदमाश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के एक पॉश इलाके में डॉक्टर की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। उनका हाथ-पांव बंधा शव घर के किचन में मिला है। वारदात के बाद आरोपित घर से लाखों रुपए के आभूषण, नकदी सहित अन्य सामान लूट कर फरार हो गए। इसको लेकर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज उनकी तलाश में जुट गई है।

पुलिस जानकारी के अनुसार हत्यारे ने घटना को अंजाम देने के बाद डॉक्टर योगेश की डेड बॉडी को जंगपुरा सी ब्लॉक स्थित उनके घर की रसोई में छिपा दिया था। डॉक्टर योगेश एक जनरल फिजिशियन दे और अपनी पत्नी डॉक्टर नीना पॉल के साथ रहते थे। नीना पॉल दिल्ली सरकार के अस्पताल में डॉक्टर हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि लूट के इरादे से उनके घर में तीन-चार लोग घुसे होंगे और घटना को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपियों ने डॉक्टर पॉल के पालतू कुत्ते को भी रूम में बंद कर दिया था।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर के किचन से डॉक्टर का शव बरामद किया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए क्राइम टीम के साथ फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया है.पुलिस ने बताया कि कमरे में मिली तोड़फोड़ से लूटपाट के संकेत मिल रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Continue Reading

Trending