Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

द्रौपदी मुर्मू का शिवसेना ने भी किया समर्थन, संजय राउत ने कही यह बात

Published

on

Loading

नई दिल्ली। राष्ट्रपति पद की राजग प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का शिवसेना ने भी समर्थन करने का ऐलान किया है। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इसका मतलब भाजपा का समर्थन करना नहीं है। हम आदिवासी नेता के नाम पर द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर रहे हैं। इसके अलावा जनभावना का ख्याल रखते हुए भी यह फैसला लिया गया है।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का संकेत शिवसेना की पार्टी मीटिंग से मिला था। शिवसेना सांसद गजानन कीर्तिकार ने बताया था कि मीटिंग में सांसदों ने इस संबंध में मांग की है।

उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने सांसदों से कहा है कि वह एक-दो दिन में इस बारे में फैसला लेकर उन्हें बताएंगे। कीर्तिकार ने कहा था कि भले ही मुर्मू एनडीए उम्मीदवार हैं, लेकिन वह आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखती हैं और एक महिला है। इसलिए शिवसेना सांसदों का मत है कि उन्हें मूर्मू को सपोर्ट करना चाहिए।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के तहत शिवसेना और भाजपा के संबंध सामान्य नहीं है। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना सांसदों की बगावत के बाद यहां पर महाविकास अघाड़ी गठबंधन की सरकार गिर गई थी।

इसके बाद भाजपा और शिवसेना के बागी गुट ने मिलकर सरकार बनाई। इस बदलते राजनीतिक समीकरण के बीच शिवसेना सांसदों द्वारा भाजपा समर्थित उम्मीदवार का समर्थन अपने आप में एक बड़ी राजनीतिक घटना है।

बता दें कि आदिवासी बैकग्राउंड और महिला उम्मीदवार होने के नाते द्रौपदी मुर्मू को विभिन्न दलों का समर्थन मिल रहा है। इसमें वह दल भी शामिल हैं, जिनकी भाजपा से वैचारिक असहमतियां हैं।

Continue Reading

नेशनल

पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में बोले अमित शाह, पीओके भारत का है और हम इसे लेकर रहेंगे

Published

on

Loading

श्रीरामपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के हुगली के श्रीरामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और ममता बनर्जी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ये पीओके भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी, कांग्रेस-सिंडिकेट कहती है कि धारा 370 को मत हटाओ। मैंने संसद में पूछा कि क्यों न हटाएं तो उन्होंने कहा कि खून की नदियां बह जाएंगी। 5 साल हो गए खून कि नदियां छोड़ो किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं है। जब INDI गठबंधन का शासन था तो हमारे कश्मीर में हड़तालें होती थीं। आज पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हड़ताल होती है। पहले कश्मीर में आजादी के नारे लगते थे, अब पाक अधिकृत कश्मीर में नारेबाजी होती है। राहुल गांधी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ममता बनर्जी आपको डरना है तो डरते रहिए लेकिन मैं आज श्रीरामपुर की धरती से कहता हूं कि ये पाक अधिकृत कश्मीर भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा आने वाले चुनाव में आप सभी वोट डालने वाले हैं। इस चुनाव में एक ओर परिवारवादी पार्टियां हैं जिसमें ममता बनर्जी अपने भतीजे को, शरद पवार अपनी बेटी को, उद्धव ठाकरे अपने बेटे को, स्टालिन अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी, राहुल बाबा को पीएम बनाना चाहती हैं। वहीं दूसरी ओर गरीब चाय वाले के घर में जन्में इस देश के महान नेता नरेन्द्र मोदी जी हैं।

नरेन्द्र मोदी जी ने बंगाल के विकास के लिए ढेर सारे कार्य किए हैं। मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूं कि 10 साल तक आपके लोग सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री रहे, लेकिन सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार ने बंगाल के विकास के लिए क्या किया। उनकी सरकार ने 10 साल में बंगाल के विकास के लिए मात्र 2 लाख करोड़ रुपये दिए। जबकि मोदी जी ने 10 साल में 9 लाख, 25 हजार करोड़ रुपये देने का काम किया।

Continue Reading

Trending