Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

बदायूं में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख उनकी पत्नी और मां की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

लखनऊ। यूपी के बदायूं में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है। यहां सोमवार शाम बदमाशों ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता, उनकी पत्नी शारदा और उनकी मां शांति देवी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

बदायूं के एसएसपी ओपी सिंह ने बताया कि बदायूं के सथरा गांव में एक घर के अलग-अलग कमरों में सपा नेता राकेश कुमार गुप्ता, उनकी पत्नी और उनकी मां का शव मिला। शवों को देखकर लगा कि तीनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पूछताछ में पता चला कि परिजनों की दुश्मनी एक स्थानीय परिवार से है। जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना पर चश्‍मदीदों का कहना है कि राकेश गुप्ता उसावां ब्लॉक के पूर्व प्रमुख थे और वर्तमान में सपा से जिला पंचायत सदस्य भी थे। वह सोमवार शाम को अपने घर पर ही मौजूद थे। इसी दौरान कुछ लोग उनके घर में घुसे और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में राकेश गुप्ता, उनकी पत्नी और मां की मौत हो गई।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending