Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

राज्यसभा सीट का प्रस्ताव बड़ा सम्मान होता : सलीम खान

Published

on

राज्यसभा सीट का प्रस्ताव बड़ा सम्मान, लेखक सलीम खान, भाजपा ने नही दिया था राज्यसभा का प्रस्ताव

Loading

राज्यसभा सीट का प्रस्ताव बड़ा सम्मान, लेखक सलीम खान, भाजपा ने नही दिया था राज्यसभा का प्रस्ताव

मुंबई| वयोवृद्ध अभिनेता, लेखक सलीम खान का कहना है कि अगर उन्हें राज्यसभा के लिए नामांकित किया जाता तो यह एक बड़े सम्मान की बात होती, लेकिन किसी भी राजनीतिक दल ने उनसे इसके लिए बात नहीं की है। अभिनेता सलमान खान, अरबाज खान और सोहैल खान के पिता सलीम ने शनिवार को ट्विटर पर इस खबरों का खंडन किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें राज्यसभा सीट का प्रस्ताव दिया था। सलीम खान (80) ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, “यह खबर झूठी है कि ‘सलीम खान ने राज्यसभा सीट के लिए इंकार करके भाजपा का अपमान किया है।’ मुझे यह प्रस्ताव नहीं मिला। अगर प्रस्ताव मिलता तो यह सम्मान की बात होती। लेकिन मुझे अपनी उम्र के कारण सोचना पड़ेगा।”

उत्तर प्रदेश

यूपी के मिर्जापुर में भीषण गर्मी का कहर, चुनाव ड्यूटी पर लगे 13 कर्मचारियों की मौत से मचा हड़कंप

Published

on

Loading

मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर में चुनाव ड्यूटी में लगे 13 मतदान कर्मियों की मौत से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है सभी की मौत भीषण गर्मी की वजह से हुई है। यहां स्थित मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने यह जानकारी दी। मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजबहादुर कमल कहा कि मृतकों में सात होमगार्ड जवान, तीन सफाई कर्मचारी, सीएमओ कार्यालय में तैनात एक लिपिक, एक चकबंदी अधिकारी और होमगार्ड टीम का एक चपरासी शामिल है।

जिले में एक जून काे मतदान कराने के लिए नगर के पॉलिटेक्निक परिसर से फोर्स के साथ पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा था। दोपहर दस बजे के बाद अचानक होमगार्ड्स, सिपाही, पीएसी के जवान व पैरामिलिट्री के कुछ जवान गश्त खाकर गिरने लगे। कोई पोलिंग पार्टी के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचकर बेहोश हो गया। देखते ही देखते वह कोमा में चले गए। यह देख तत्काल वहां मौजूद अन्य लोग जवानों को लेकर अस्पताल पहुंचे। दोपहर दो बजे तक करीब 30 होमगार्ड्स, पीएसी व सीआरपीएफ के जवान भर्ती किए जा चुके थे।

वहीं, शाम चार बजते बजते 40 जवान भर्ती कर लिए गए। इसमें सात होमगार्ड्स के जवानों की मौत हो गई। मृतकों में गोंडा के बच्चाराम, प्रयागराज के त्रिभुवन सिंह, बस्ती के रहने वाले सत्य प्रकाश, गोंडा के रहने वाले रामजियावन, सिकंदरपुर महगांव कछार कौशांबी के रामकरन शामिल है। इनके अलावा भी 6 लोगों की मौत हुई है।

 

Continue Reading

Trending