Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘करण अर्जुन’ देख सलमान होते हैं भावुक

Published

on

'करण अर्जुन' , सलमान खान भावुक, शाहरुख खान, राकेश रोशन द्वारा निर्देशित फिल्म

Loading

मुंबई| सुपरस्टार सलमान खान का कहना है कि जब भी वह 1995 की फिल्म ‘करण अर्जुन’ देखते हैं तो वह भावुक हो जाते हैं। सलमान खान ने संवाददाताओं से कहा, “मैंने तीन महीने पहले यह फिल्म देखी। जब भी मैं ‘करण अर्जुन’ देखता हूं विशेष रूप से दोनों भाईयों के मर जाने वाला दृश्य देख हमेशा मेरी आंखों में आंसू आ जाते हैं।” राकेश रोशन द्वारा निर्देशित फिल्म में शाहरुख खान भी थे, उन्होंने सलमान के भाई का किरदार निभाया, जबकि उनकी मां का किरदार अभिनेत्री राखी ने निभाया। फिल्म के बारे में सलमान का कहना है कि इसमें मां और बेटे का रिश्ता अनोखा पड़ाव लाता है। शाहरुख और सलमान हाल ही में ‘बिग बॉस 9’ में भी नजर आ चुके हैं, जहां शाहरुख अपनी फिल्म ‘दिलवाले’ का प्रचार करने के लिए पहुंचे। फिल्म में काजोल, वरुण धवन और कृति सैनन भी हैं। इस खास प्रकरण में शाहरुख और सलमान ने 1995 में आई फिल्म ‘करण अर्जुन’ के प्रसिद्ध संवाद ‘मेरे करण अर्जुन आएंगे’ के साथ अपनी यादें साझा की।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की ये छठवीं गिरफ्तारी है। जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम हरपाल सिंह है और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की आज MCOCA कोर्ट में पेशी भी होगी।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी बताया कि आरोपी हरपाल सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य और आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान इस मामले में सिंह की संलिप्तता को उजागर किया था।

बता दें कि पुलिस ने रफीक चौधरी को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि सिंह ने रफीक चौधरी को सलमान खान के आवास के आसपास ‘रेकी’ करने के लिए कहा था और इस काम के लिए उसे दो से तीन लाख रुपये भी दिए थे। वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती सेंट्र्ल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है।

Continue Reading

Trending