Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: नशीले पदार्थों की कारोबारी महिलाएं गिरफ्तार, 23 लाख की स्मैक बरामद

Published

on

Loading

सहारनपुर। नशीले पदार्थों का कारोबार करने वाली 8 महिलाओं को सहारनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है इनका कारोबार हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उप्र के कई जिलों में फैला था। इन महिलाओं के पास से स्मैक बरामद हुई जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 23 लाख रूपए बताई जा रही है।

नशीले पदार्थों की कारोबारी महिलाएं गिरफ्तार

प्राप्त समाचार के अनुसार आज सहारनपुर के थाना कुतुब शेर पुलिस ने 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह महिलाएं स्कूल कॉलेजों तथा कई स्थानों पर जाकर नशीले पदार्थों की डिलीवरी करती थी। इनका नेटवर्क केवल सहारनपुर ही नहीं बल्कि उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश भी है।

सभी महिलाएं सहारनपुर की रहने वाली हैं। नशे के कारोबार करने वाली महिलाओं की सरगना का नाम भूरी है। भूरी और बबली पिछले कई सालों से नशे के कारोबार में लिप्त है। भूरी का पति भी नशे का कारोबार करता है।

भूरी पर पहले भी नशे के पदार्थ सप्लाई करने के कई मामले दर्ज हैं। इन्होंने अपने साथ सहारनपुर की रहने वाली गरीब महिलाओं को मिलाया और अपना गिरोह बना लिया। पैसों के लालच में यह महिलाएं इस भूरी के साथ मिल गई।

नशीले पदार्थों की कारोबारी महिलाएं गिरफ्तार

यह महिलाएं घर-घर,गली-गली जाकर स्मैक की डिलीवरी कर रही थी। पुलिस को जब यह सूचना मिली तो थाना कुतुब शेर प्रभारी पीयूष दीक्षित खुफिया टीम के साथ इनकी तलाश में जुट गए।

नदीम कॉलोनी में महिलाओं से स्मैक खरीदने पहुंचे और उस महिला की निशानदेही पर अन्य महिलाएं भी पकड़ी गई। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 8 महिलाओं सोनिया, सुनाओ, इमराना, छोटी चांदनी, हजीरा उर्फ बेबी, इशरत उजमा उर्फ भूरी, अनम उर्फ बबली तथा अफसाना को गिरफ्तार किया है।

इन महिलाओं के पास से पुलिस ने 140 ग्राम स्मैक बरामद की है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 23 लाख रूपए बताई जा रही है।

गिरफ्तार महिलाओं में से बबली ने बताया कि वह पिछले 8 सालों से नशे का व्यापार कर रही है। उत्तराखंड के कई जिलों में नशे की सप्लाई करती थी। अधिकतर कॉलेज और स्कूल में सप्लाई करती थी। कश्मीर में भी भूरी के माध्यम से कांटेक्ट कराया गया था।

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि इन 8 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है इस गिरोह की सरगना भूरी का पति भी नशे का कारोबार करता है। उन्होंने बताया कि यह नशा कहां से लाती थी इसका सोर्स भी तलाशा जा रहा है। इसके अलावा यह कहां-कहां और सप्लाई करती थी इसके बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी के नामांकन से पहले अमित शाह और सीएम योगी पहुंचे वाराणसी, तैयारियों का लिया जायजा

Published

on

Loading

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार यानी 14 मई को वाराणसी में अपना नामांकन भरेंगे। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। वाराणसी में पीएम मोदी के रोड शो को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के साथ ही रोड शो के भव्य स्वागत की तैयारी है। भाजपा सूत्रों के अनुसार, शाह, आदित्यनाथ और चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 13 मई को वाराणसी संसदीय क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किए जाने और उनके रोड शो की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पार्टी की केंद्रीय चुनाव संचालन समिति के सदस्यों, जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक भी की। पीएम मोदी के ठहरने और नामांकन में रहने वाले प्रस्तावकों के नामों पर चर्चा हुई।

नामांकन के लिए बीजेपी ने चार प्रस्तावकों के नाम तय किए हैं। गृह मंत्री अमित शाह प्रस्तावकों के नाम पर मुहर लगा दी है। पीएम मोदी के नामांकन में प्रस्तावक के रूप में सबसे पहला नाम गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ का है। जिन्होंने अयोध्या के राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकाला था. वह राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य पुजारी भी थे।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी के नामांकन में प्रस्तावक के रूप में दूसरा नाम माझी समाज से तो एक पद्म अलंकृत विभूति को भी शामिल किया गया है। इसमें पद्मश्री डा. राजेश्वर आचार्य का नाम भी शामिल होने की बात कही जा रही है. इसके अलावा प्रस्तावकों में एक महिला भी होंगी. इसलिए पद्मश्री डा. सोमा घोष का नाम भी इस सूची में माना जा रहा है. इनके अलावापूर्व कुलपति और पद्मश्री डा. सरोज चूड़ामणि गोपाल का नाम भी इस सूची में प्रमुखता से बताया जा रहा है।

बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव यानी 2019 में पीएम मोदी के नामांकन में प्रस्तावक के रूप में विज्ञानी रमाशंकर पटेल, शिक्षाविद् प्रो. अन्नपूर्णा शुक्ला, डोमराजा जगदीश चौधरी और पार्टी के पुराने कार्यकर्ता सुभाष गुप्ता शामिल थे। वहीं 2014 में महामना मदन मोहन मालवीय के पौत्र गिरधर मालवीय, शास्त्रीय गायक पं. छन्नूलाल मिश्रा, नाविक भद्र प्रसाद निषाद और बुनकर अशोक कुमार को पीएम मोदी के नामांकन में प्रस्ताव बनाया गया था।

Continue Reading

Trending