Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

सचिन पायलट बना लें अलग पार्टी, RLP में आना चाहें तो स्वागत: हनुमान बेनीवाल   

Published

on

Sachin Pilot Hanuman Beniwal

Loading

जयपुर। उदयपुर के एक दिवसीय प्रवास पर आए राजस्थान के राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के संयोजक हनुमान बेनीवाल एक निजी होटल में मीडिया से मुखातिब होते हुए आरपीएससी पेपर लीक प्रकरण के साथ प्रदेश की सियासत पर खुलकर बात की। उन्होंने सचिन पायलट को लेकर भी बड़ा बयान दे डाला।

बेनीवाल ने कहा कि सचिन पायलट को अब कांग्रेस छोड़कर अपनी अलग पार्टी बना लेनी चाहिए, जिससे राजस्थान में तीसरे मोर्चे को मजबूती मिलेगी और आने वाले चुनाव में तीसरा मोर्चा ही अपनी सरकार बनाए।

उन्होंने कहा इस संदर्भ में सचिन पायलट से भी उनकी चर्चा हो चुकी है। पायलट अगर उनकी पार्टी में आना चाहें तो स्वागत है, लेकिन उनका कद इतना बड़ा है कि वह RLP में नहीं आएंगे।

आरपीएससी पेपर लीक प्रकरण मामले पर बोलते हुए बेनीवाल ने कहा कि जब पेपर लीक हुआ था, उसी दिन से लेकर आरएलपी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हुए हैं। इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार मामले में लीपापोती करने पर तुली हुई है। यही कारण है कि पहले पुलिस और एसओजी से इसकी जांच कराई जा रही है।

बाबूलाल कटारा छोटी मछली 

बेनीवाल ने कहा आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा भी छोटी मछली हैं, अगर इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए तो सरकार के कई मंत्रियों के नाम भी सामने आएंगे। बेनीवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव में तीसरे मोर्चे के बिना सरकार नहीं बनने का भी दावा किया।

उन्होंने कहा कि सचिन पायलट से चल रहे विवाद को निपटाने के बाद भी कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में अपनी सरकार नहीं बना पाएगी। राजस्थान में गहलोत-वसुंधरा का गठबंधन है, यही कारण है कि दोनों एक दूसरे के कार्यकाल में किए हुए भ्रष्टाचार को दबाने का काम करते हैं।

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending