Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अयोध्या के ऋषि सिंह का इंडियन आईडल में सेलेक्शन, तीनों जज बोले- जय श्रीराम

Published

on

Loading

अयोध्या (उप्र)। धर्मनगरी अयोध्या के ऋषि सिंह की आवाज अब पूरी दुनिया में गूंजेगी, दरअसल शहर के खवासपुरा गुरुद्वारा गली के रहने वाले ऋषि सिंह सोनी इंटरटेनमेंट चैनल पर प्रसारित होने वाले इंडियन आइडियल 13 के टॉप 15 में जगह बना ली है। शो आज 10 सितंबर से ऑनएयर होगा।

टॉप 15 प्रतिभागियों में पहुंचे 19 वर्षीय ऋषि ने जब ‘पहला पहला प्यार’ गाना गाया तो मंच पर बैठे म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी, हिमेश रेशमिया व सिंगर नेहा कक्कड़ झूम उठे। ऋषि ने जैसे ही बताया कि वह अयोध्या के रहने वाले हैं, तीनों जज कुर्सी से उठ खड़े हुए और हाथ जोड़कर बोले जय श्रीराम। नेहा कक्कड़ ने तो यहां तक कह दिया कि मेरी बहुत ख्वाहिश है कि अयोध्या घूम कर आऊं।

जनपद वासियों में भी खुशी का माहौल है लोग ऋषि के आवास पर पहुंचकर उनके माता-पिता को बधाई दे रहे हैं, ऋषि के दोस्त भी बहुत खुश हैं।

ऋषि के पिता राजेंद्र सिंह विकास भवन में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात हैं। उनका कहना है कि उनका बेटा जब 5 वर्ष का था तभी से ही उसकी रूचि गीत संगीत में हो गई थी। ऋषि का बचपन से भजनों से प्रति गहरा लगाव था। घर के सामने गुरुद्वारे में होने वाले सत्संग व शबद कीर्तन में ऋषि अपनी आवाज से सबका मन जीत लेता था। ऋषि अभी देहरादून में 3 वर्षीय एयरपोर्ट मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा है। अभी उसका सेकंड ईयर है।

मां अंजली सिंह का कहना है कि बेटा और तरक्की करें कुछ राम जी की कृपा व आशीर्वाद है कि उसको यहां तक ले गए। बहुत खुशी की बात है, घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। हमें अपने बेटे पर गर्व है।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending