Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सिंहस्थ कुंभ के दौरान महाकाल के गर्भ गृह में प्रवेश प्रतिबंधित

Published

on

सिंहस्थ कुंभ के दौरान महाकाल के गर्भ गृह में प्रवेश प्रतिबंधित

Loading

सिंहस्थ कुंभ के दौरान महाकाल के गर्भ गृह में प्रवेश प्रतिबंधित

उज्जैन| मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में अप्रैल-मई माह में होने वाले सिंहस्थ के दौरान महाकाल मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश और मंदिर के भीतर मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। यह निर्णय मंगलवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में लिया गया। जिलाधिकारी कवींद्र कियावत की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में तय किया गया है कि सिंहस्थ कुंभ के दौरान 22 अप्रैल से 21 मई के बीच महाकाल मंदिर के गर्भ गृह में जाने पर प्रतिबंध रहेगा। सिंहस्थ के दौरान भस्म आरती के समय दर्शन नन्दी हल एवं नन्दी हल के पीछे बैरिकेट के पीछे से ही हो सकेंगे।

बैठक में तय किया गया कि सिंहस्थ के दौरान मंदिर के नन्दी गृह के समीप अभिषेक पूजन पर भी प्रतिबंध रहेगा। उसके स्थान पर जूना महाकाल यज्ञस्थल के समीप निर्मित चबूतरे पर व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया।

सिंहस्थ कुंभ के शाही स्नान के दौरान महाकाल के दर्शन के लिए 151 रुपये की रसीद नहीं काटी जाएगी, वर्तमान में 151 रुपये की रसीद कटवाने वाले श्रद्घालुओं की दर्शन के लिए अलग लाइन लगती है।

इस बैठक में महाकाल मंदिर के कर्मचारियों के लिए भी कई फैसले हुए। मंदिर में मानदेय प्राप्त करने वाले कर्मचारियों के वेतन में 30 प्रतिशत की वृद्घि की गई है, इसी प्रकार मानदेय कर्मचारियों का ईपीएफ पुन: प्रारंभ किया जाएगा। मंदिर के कर्मचारियों की मेडिक्लेम बीमा पॉलिसी के भुगतान का अनुमोदन किया गया।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending