Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

झारखण्ड

आदिवासी सेंगेल अभियान द्वारा अपनी मांगों को लेकर पाकुड़ रेलवे ट्रैक पर किया गया धरना प्रदर्शन

Published

on

Loading

आदिवासी सेंगेल अभियान पाकुड़ के जिला अध्यक्ष सोनातन हेमरोम के नेतृत्व में पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ पाकुड़ रेलवे स्टेशन के समीप रेल ट्रक पर धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने हमारी मांगें पूरी करो, झारखंड के पारसनाथ पहाड़ को जैन समाज से मुक्त करो, सरना धर्मकोड लागू करो आदि नारा लगा रहे थे।

प्रदर्शनकारियों ने मालगाड़ी को कुछ समय के लिए रोक दिया तथा प्रदर्शन करने लगा। रेलवे पुलिस प्रशासन तथा पाकुड़ स्थानीय पुलिस प्रशासन के सूझबूझ से आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रतिनिधि मंडल से वार्तालाप कर धरना प्रदर्शन को रेलवे ट्रैक से हटाया गया।

आदिवासी सेंगेल अभियान के जिला अध्यक्ष सनातन मुर्मू ने बताया कि झारखंड,पश्चिम बंगाल, बिहार,उड़ीसा एवं आसाम पांच राज्यों में आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलखान मुरमू के निर्देशानुसार तथा पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार आज पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर रेल रोको धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।हम सरकार से मांग करते हैं कि- आदिवासियों का मरांग बुरु पारसनाथ पहाड़ को जैन समाज से हम लोगों को सौंपा जाए।सरना धर्म कोड को लागू किया जाए।आदिवासी समाज में माझी परगना परंपरा व्यवस्था को संवैधानिक रूप से लागू किया जाए।आदिवासी संताल भाषा को राजभाषा के प्रथम सूची में रखा जाए आदि मांग कर रहे थे।

Continue Reading

झारखण्ड

रांची के मशहूर बिल्डर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, वजह का पता नहीं

Published

on

Loading

रांची। रांची के जाने माने बिल्डर नीरज सहाय ने गुरुवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित हिनू में घटी है। गुरुवार सुबह गोली की आवाज सुनकर परिजन तुरंत पहुंचे।

पुलिस के आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती काराया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नीरज सहाय रांची के मशहूर बिल्डर थे उन्होंने आत्महत्या क्यों कर ली इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। घटना के संबंध में डोरंडा थाना प्रभारी आनंद किशोर ने बताया नीरज सहाय ने हिनू स्थित अपने आवास में खुद को गोली मारी। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे यह हादसा हुआ है।

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। परिजनों से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि कारोबार में नुकसान की वजह से वह तनाव में थे। डोरंडा थाना प्रभारी ने कहा कि फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

Continue Reading

Trending