Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

झारखण्ड

रांची: मतदाता दिवस पर बोले राज्यपाल रमेश बैस- हर कोई मतदान अवश्य करे

Published

on

Governor Ramesh Bais

Loading

रांची। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राजधानी रांची के आर्यभट्ट सभागार में एक राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही छात्र-छात्राएं और युवाओं की उपस्थिति भी रही।

इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजित कार्यक्रम विशेष तौर पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ही किया जा रहा है। हमारी ओर से देश की जनता से प्रार्थना है कि हर कोई मतदान करें और मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करें। भारतीय संसद में यह बात रखी भी जा चुकी है।

उन्होंने कहा अगर मतदाता मतदान का प्रयोग नहीं करते हैं तो उनकी सरकारी सुविधा का लाभ को बंद कर दिया जाए, पर इस पर किसी प्रकार का निष्कर्ष अभी तक नहीं आया है। हमारा मानना है कि भारतीय नागरिक किस प्रकार से मतदान केंद्र तक जाकर अपना मत का प्रयोग करें। इसको लेकर हमें पहल करनी चाहिए।

कार्यक्रम में सभी ने एक साथ निष्पक्ष मतदान करने और मतदान करने के प्रति लोगों को जागरूक करने की शपथ भी ली।

Governor Ramesh Bais, Governor Ramesh Bais latest news,

 

Continue Reading

झारखण्ड

रांची के मशहूर बिल्डर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, वजह का पता नहीं

Published

on

Loading

रांची। रांची के जाने माने बिल्डर नीरज सहाय ने गुरुवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित हिनू में घटी है। गुरुवार सुबह गोली की आवाज सुनकर परिजन तुरंत पहुंचे।

पुलिस के आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती काराया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नीरज सहाय रांची के मशहूर बिल्डर थे उन्होंने आत्महत्या क्यों कर ली इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। घटना के संबंध में डोरंडा थाना प्रभारी आनंद किशोर ने बताया नीरज सहाय ने हिनू स्थित अपने आवास में खुद को गोली मारी। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे यह हादसा हुआ है।

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। परिजनों से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि कारोबार में नुकसान की वजह से वह तनाव में थे। डोरंडा थाना प्रभारी ने कहा कि फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

Continue Reading

Trending